Author: Jagran Today

भिण्ड, 24 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने शुक्रवार को तहसील गोहद का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित केसों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें। तहसील कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। स्टाफ की उपस्थिति, फाइलों का प्रबंधन और जनसुनवाई की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया। कलेक्टर ने पाया कि कई पुराने मामले अनिर्णीत हैं, जिन्हें प्राथमिकता से हल करने के आदेश जारी किए। इसके अलावा, तहसील परिसर की सफाई, रिकार्ड रखरखाव और डिजिटल प्रणाली को मजबूत करने पर बल दिया। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने लोकसेवा केन्द्र…

Read More

भिण्ड, 24 जनवरी। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर मिहोना में बसंत पंचमी के अवसर पर 3 से 5 वर्ष के बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार एवं मां सरस्वती का प्रकट उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला भिण्ड के उपाध्यक्ष मनीष दीक्षित, सदस्य दशरथ दोहरे एवं स्थानीय समिति एकलव्य शिक्षा समिति के सचिव महेश प्रताप सिंह राजावत (दादा भाई), कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का परिचय कराया एवं शालनी राजावत, नंदिनी कुशवाह आदि मौजूद रहे। इस दौरन आनंद अग्रवाल ने…

Read More

भिण्ड, 24 जनवरी। शासकीय कन्या महाविद्यालय भिण्ड में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना, भजन, कविता पाठ, भाषण तथा श्लोकों का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं ज्ञानमय बन गया। कार्यक्रम के दौरान महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। छात्राओं ने उनके जीवन, संघर्ष और देशभक्ति पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राहुल शर्मा एवं सुधीर कुमार जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने छात्राओं को ज्ञान, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के महत्व पर…

Read More

भिण्ड, 24 जनवरी। वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल भिण्ड ने बताया कि गुरुवार को एक वन्यजीव तेन्दुआ की मृत्यु की घटना ग्राम दरूअन के राजस्व क्षेत्र ग्राम पंचायत विण्डवा बीट भदाकुर के समीप वनपरिक्षेत्र अटेर के अंतर्गत प्रकाश में आई। जिस पर एनटीसीए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मप्र भोपाल से जारी दिशा-निर्देश अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल के आस-पास छानबीन की गई। पोस्ट मार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों डॉ. शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया (एबीपीओ), डॉ. स्वेदेश थापक (अतिरिक्त उप संचालक), मुकेश सुमन (गौ मैत्री) द्वारा किया गया है। वन्यजीव तेन्दुआ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए निर्धारित…

Read More

– 12 बजे तक प्रारंभ नहीं हुआ संकल्प से समाधान, कर्मचारियों को लगाई फटकार भिण्ड, 24 जनवरी। एसडीएम विजय सिंह यादव शुक्रवार को सुबह 11 बजे निरीक्षण करते हुए सर्वप्रथम विद्यालय जैतपुर गुढ़ा पहुंचे। जहां स्कूल में दर्ज 20 बच्चों में से आठ बच्चे उपस्थित मिले। एसडीएम ने कक्षा छठवीं, सातवीं, आठवीं के बच्चों को बुलाकर पाठ्यक्रम के बारे में पूछा एसडीएम ने बच्चों से चर्चा करते हुए विज्ञान विषय पर आहार पोषण एवं विकास प्रक्रिया से संबंधित सामान्य से प्रश्न पूछे जिनके जवाब बच्चे नहीं दे पाए। एसडीएम ने प्रधानाध्यापक एवं उपस्थित अन्य शिक्षक को समझाइश देते हुए कहा…

Read More

भिण्ड, 24 जनवरी। मप्र किसान सभा की भिण्ड जिला समिति की बैठक राठौर धर्मशाला गोहद में आयोजित की गई। जिसमें 10 हजार सदस्यता का लक्ष्य मय गांवों की सूची के और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ लिया गया। यह लक्ष्य स्वेच्छा से लिया गया है और उसे पूरा करने का विनिश्चय भी साथियों ने किया है। इसके अलावा 12 फरवरी की हड़ताल के दिन प्रदर्शन करने और उससे पहले अभियान चलाने का भी निर्णय हुआ है। बैठक में मप्र किसान सभा के जिला महासचिव राजेश शर्मा, राज्य के उपाध्यक्ष पीएन माहौर भी मौजूद रहे रहे। जिला महासचिव राजेश शर्मा ने रिपोर्ट…

Read More

भिण्ड, 24 जनवरी। शासकीय महाविद्यालय आलमपुर में विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं वसंत पंचमी के अवसर पर संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना से हुई। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने लोकगीतों पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. भगवान सिंह निरंजन ने कहा कि वसंत ऋतु केवल ऋतु परिवर्तन नहीं, बल्कि जीवन में नवचेतना और नवीन अवसरों के आगमन का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे प्रकृति वसंत के आगमन से नवजीवन पाती है, वैसे ही मनुष्य…

Read More

भिण्ड, 24 जनवरी। सरस्वती शिशु मन्दिर आलमपुर में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यारंभ संस्कार समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें 3 से 5 वर्ष तक के पंजीकृत 121 बच्चों को वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान सभी बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ हवन कुण्डी पर बैठकर आहुतियां भी दीं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सरस्वती माता एवं श्रीराम दरवार की मनमोहक झांकी भी लगाई गई थी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक विशाल शाक्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप दी जाने…

Read More

भिण्ड, 24 जनवरी। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मन्दिर मौ में विद्यारंभ संस्कार का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के नन्हे शिशुओं का वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। विद्यारंभ संस्कार के लिए पंजीकृत बच्चों ने अपनी स्लेट पर ऊँ अंकित कर विद्या अध्ययन का श्रीगणेश किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र भारद्वाज एवं मुख्य वक्ता राजेश तिवारी रिटायर शिक्षक व अध्यक्षता कमलेश परिहार भगत ने की। विद्यारंभ संस्कार नरेन्द्र भारद्वाज, माताप्रसाद मिश्रा एवं दुर्गाप्रसाद द्वारा कराया गया। विद्यालय प्राचार्य कोमल कुमार शर्मा…

Read More

भिण्ड, 24 जनवरी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत भिण्ड के सहयोग से वाटर वर्क्स सुभाष चंद्र बोस यूथ क्लब द्वारा हाउसिंग कॉलोनी स्थित इंग्लिश एनडी सर कोचिंग सेंटर में निबंध प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसका…

Read More