Author: Jagran Today

– वर्तमान सरकार से जवान किसान पीड़ित भिण्ड, 11 जनवरी। जय जवान जय किसान का नारा स्वाधीनता संग्राम सेनानी भारत के द्वित्तीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 1964 में लगाया था तो उस समय देश की सीमाएं भी असुरक्षित थीं और देश की जनता को भरपेट भोजन भी उपलब्ध नहीं था, लेकिन सरकार ने सिर्फ नारा ही नहीं दिया उसके लिए ठोस योजनाएं भी बनाईं। जवानों का त्याग साहस और किसानों की मेहनत में सरकार ने साथ दिया तो देश की सीमाएं सुरक्षित हुई किसानों की मेहनत के कारण अनाज के गोदाम भरने के अतिरिक्त करोड़ों रुपए का खाद्यान्न चूहा…

Read More

भिण्ड, 11 जनवरी.मनीष दुबे। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भिण्ड जिले में सर्व हिन्दू समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे विशाल हिन्दू सम्मेलनों की श्रृंखला में आज शिवा उपनगर, सावरकर उपनगर, दयानंद उपनगर, दबोहा मंडल, कोंहार मंडल एवं मालनपुर मंडल में हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया गया। शिवा उपनगर का हिन्दू सम्मेलन मेला परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें संत सुवल सागर महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सभी सामाजिक लोगों एवं सनातनी लोगों को जोड़ने का प्रयास निरंतर कर रहा है, जब हमारा भारत देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था उस समय…

Read More

– लगभग 200 तीर्थ यात्रियों का भिण्ड रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत – विधायक नरेन्द्र सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना भिण्ड, 11 जनवरी.मनीष दुबे । मप्र सरकार द्वारा बुजुर्गों को तीर्थ कराने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रविवार को एक विशेष ट्रेन द्वारका-सोमनाथ तीर्थ कराने के लिए भिण्ड रेलवे स्टेशन से 3 बजे रवाना हुई। विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने फीता काटकर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में प्रवेश कराया और तीर्थ दर्शन यात्रा का शुभारंभ कर यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एडीएम एलके पाण्डेय, एसडीएम भिण्ड अखिलेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र…

Read More

विधायक नरेन्द्र सिंह ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भिण्ड, 11 जनवरी। विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत कृषि रथ को कार्यालय अनुविभागीय कृषि विकास अधिकारी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनपद भिण्ड अध्यक्ष सरोज बघेल, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, सहायक संचालक उद्यानिकी भिण्ड, एसएडीओ भिण्ड सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं संबद्ध विभाग द्वारा जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कृषि रथ के माध्यम से नवीन उन्नत तकनीक एवं योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है। भिण्ड जिले के सभी…

Read More

भिण्ड, 11 जनवरी। लहार क्षेत्र के ग्राम जमुहा निवासी शहीद करनल शिवपाल सिंह की पुण्य स्मृति के मौके पर लहार विधायक अम्बरीश शर्मा पहुंचे। उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर विधायक ने उनको श्रद्धांजलि देकर याद किया। इस दौरान शहीद की पत्नी शोभना सिंह के पैर छूकर विधायक ने उनका आशीर्वाद लिया। विधायक अम्बरीश शर्मा ने कहा कि हमारे वीर शहीद शिवपाल सिंह का जन्म एक जुलाई 1964 को भिण्ड जिले के जमुहा गांव में हुआ था। मैट्रिक तक की शिक्षा ग्रहण करने के उपरान्त वे वर्ष 1986 में केरिपुबल में सिपाही जीडी के पद पर भर्ती हुए एवं भारत…

Read More

भिण्ड, 11 जनवरी। लहार विधानसभा के ग्राम जलालपुरा में बजरंग क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि लहार विधायक अम्बरीष शर्मा गुड्डू उपस्थित हुए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अमित यादव भी मौजूद रहे। यह मैच थाना असवार एवं ग्राम जलालपुरा के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ लहार विधायक ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं ग्रामीणजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। इस मौके पर दोनों अतिथियों ने टूर्नामेंट के लिए 21-21 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि आयोजकों…

Read More

भिण्ड, 11 जनवरी। मप्र सरकार की समाधान योजना 2025-26 के प्रथम चरण की अवधि अब 31 जनवरी कर दी गई है, जिसको देखते हुए 10 जनवरी को वितरण केन्द्र ऊमरी एवं भिण्ड शहर के बड़े बकायादार उपभोक्ताओं से महाप्रबंधक मप्र मक्षेविविकंलि वृत्त भिण्ड अमरेश शुक्ला के नेतृत्व में विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा समाधान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं वसूली हेतु मैदानी स्तर पर उतरकर बड़े बकायादार उपभोक्ताओं से डोर टू डोर संपर्क किया गया तथा पेम्पलेट तथा लाउड स्पीकर के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। भिण्ड शहर एवं वितरण केन्द्र उमरी के अंतर्गत दो लाख रुपए…

Read More

– नगर में पानी की समस्या को लेकर कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा भिण्ड, 11 जनवरी। फूप नगर में पानी की समस्या को लेकर रविवार को नगर वासियों के साथ नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने धरना देकर नगर में पानी सप्लाई करने वाली कंपनी कल्याण टोल इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार इंदौर की तरह फूप नगर परिषद के कुछ वार्डों में गंदा पानी आने के बाद हड़कंप मच गया था। जिसकी शिकायत किए जाने के बाद नगर परिषद ने पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था, जिसमें ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि हुई।…

Read More

– कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि भिण्ड, 11 जनवरी। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित की गई। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने विचार रखते हुए कहा कि संकट के समय ‘जय जवान, जय किसानÓ का उद्घोष कर शास्त्री जी ने देश के स्वावलंबन व सुरक्षा का सुंदर समन्वय बनाया। एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले गुदड़ी के लाल शास्त्री जी ने अपने दृढ़ संकल्प और मजबूत नेतृत्व से 1965 के युद्ध में भारत को विजय दिलाई।…

Read More

भिण्ड, 11 जनवरी। शा. हाईस्कूल मालनपुर में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लाह और अनुशासन पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में भारी संख्या में नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुआ। हिन्दू सम्मेलन की शुरुआत जय श्रीराम के नारे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो मालनपुर चौराहे से नगर में होते हुए कार्यस्थल शा. हाईस्कूल तक निकाली गई। जहां मंच पर श्रीराम के भजन कीर्तनों ने सभी का मन मोह लिया। इसके उपरांत मंच से विश्व हिंदू परिषद के भोपाल से आए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य वक्ता छत्रबीर सिंह…

Read More