- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 30 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, गोहद के पूर्व विधायक श्रीराम जाटव की धर्मपत्नी रामकुंवर जाटव का गत दिवस ग्वालियर में निधन हो गया। वे अपने पीछे पुत्र माताप्रसाद, प्रेमनारायण, प्रभाष जाटव, सुनील कुमार सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, चंबल संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, सांसद संध्या राय, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं अम्बरीश शर्मा गुड्डू, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व सांसदगण डॉ. रामलखन सिंह, डॉ. भागीरथ प्रसाद एवं अशोक अर्गल, पूर्वमंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया एवं…
भिण्ड, 30 जनवरी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला भिण्ड की अदालत ने बरोही थाने के प्रकरण क्र.1283/2018 में अवैध हथियार रखने वाले आरोपी प्रदीप सिंह पुत्र श्रीकृष्ण नरवरिया उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम लावन को 2 वर्ष सश्रम कारावास एवं 500 रुपए जुर्माने से दण्डित किया है। प्रकरण में पैरवी कर रहे सहायक जिला अभियोजन अधिकारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि 21 मई 2018 को रात्रि करीब 2:10 से 2:45 बजे के मध्य थाना बरोही के उपनिरीक्षक अनिल सिंह गुर्जर को इलाका भ्रमण के दौरान ग्राम लावन में मुखबिर से सूचना मिली कि लावन-भिण्ड रोड पर बम्बा की पुलिया के पास…
– राकेश अचल कल तो मैं देश की न्यायपालिका के नीर-क्षीर विवेक का कायल हो गया। मुझे शब्द नहीं मिल रहे न्यायपालिका के कसीदे काढ़ने के। देश की सबसे बड़ी अदालत ने जिस तरह से यूजीसी नियमों को लेकर देश के सवर्णों की भावनाओं की कद्र की है, उससे सवर्णों की न्यायपालिका के प्रति आस्था बढ़ी होगी। देश की न्यायपालिका 150 करोड़ आबादी के संवैधानिक हको-हकूक की निगेबान है। न्यायपालिका दिन-रात काम करती है तब भी देश की सबसे बड़ी अदालत में 90 हजार मामले लंबित हैं। इतने दबाब के बीच न्यायलय ने यूजीसी के नए नियमों के अमल पर…
– संसद में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सदन में प्रस्तुत किए भारतीय डाक विभाग की उपलब्धियों के आंकड़े – 1.65 लाख डाकघर, 38 करोड़ खाते के साथ अभूतपूर्व विस्तार की ओर अग्रसर है डाक विभाग नई दिल्ली, 29 जनवरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सदन में भारतीय डाक विभाग की राष्ट्रीय उपलब्धियों, डिजिटल परिवर्तन और सेवा विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण आंकड़े प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट आज न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व की सबसे व्यापक और प्रभावी वितरण प्रणाली के रूप में कार्य कर रहा है, जो डाक और पार्सल के…
– सीआरपीएफ सेंटर कमाण्डेंट डीआईजी राजकुमार निगम होंगे शामिल भिण्ड, 29 जनवरी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवादियों से लोहा लेते हुए 30 जनवरी 2024 को शहीद हुए सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के कमाण्डो पवन भदौरिया की द्वितीय पुण्यतिथि उनके गृह गांव कुपावली मेहंगाव में शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन के जिला संयोजक सुनील फौजी ने बताया कि 30 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के सेंटर कमाण्डेंट डीआईजी राजकुमार निगम होंगे तथा मेहंगाव एसडीएम नवनीत शर्मा, अर्द्धसैनिक बल कल्याण संघ अध्यक्ष बीएसएफ के पूर्व एडिस्डेंट कमाण्डेंट गंगासिंह राजावत,…
-जिले के खनेता धाम में सरकार पर भड़के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती भिण्ड, 29 जनवरी। जिले के खनेता धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज ने प्रयागराज माघ मेले से जुड़ी घटना को लेकर सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। इस अवसर पर दंदरौआ धाम के महामण्डलेश्वर रामदास महाराज, पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य समेत श्रद्धाुल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ताधारी शासक नहीं, जनता के सेवक होते हैं। ऐसे में धार्मिक आस्था को दबाने या कुचलने का दुस्साहस किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। जिले के खनेता धाम स्थित रघुनाथ मन्दिर में आयोजित धार्मिक…
– भिण्ड नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित, हजारों श्रद्धालु उमड़े – भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन का शुभारंभ, गूंजे सनातन संस्कृति के स्वर भिण्ड, 29 जनवरी। शा. सांदिपनी विद्यालय क्र.2 के मैदान में गुरुवार को विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजन से भिण्ड नगर धर्म, आस्था और राष्ट्रभावना के रंग में ओतप्रोत नजर आया सम्मेलन में विभिन्न बस्तियों से आए हजारों लोगों की सहभागिता ने इसे अभूतपूर्व और यादगार बना दिया। आयोजन की शुरुआत नगर के विविध स्थानों निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धापूर्वक भाग लिया।…
जिला स्तरीय पिट्ठू महिला, पुरुष प्रतियोगिता का हुआ समापन भिण्ड, 29 जनवरी। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में महाविद्यालयीन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम पीएमश्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय गोरमी में आयोजित किया गया। इस दौरान नगर परिषद गोरमी अध्यक्ष पुष्पा महेश्वरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। यह न केवल…
– ग्राम पचेरा में 884.60 लाख की सड़क निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन भिण्ड, 29 जनवरी। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने ग्राम पचेरा में सड़क निर्माण का भूमिपूजन करते हुए ग्रामीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने साफ कहा कि सुदृढ़ सड़क नेटवर्क ही गांवों के समग्र विकास की कुंजी है। सड़कें बनने से विकास कार्य सीधे जन-जन तक पहुंचते हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलती है। भिण्ड जिले के मेहगांव ब्लॉक के ग्राम पचेरा में 884.60 लाख रुपए की लागत से 7 किमी लंबी सड़क का निर्माण हो रहा है, जो मौजा मेहगांव रोड से…
-आक्रोशित लोगों ने लगाया सड़क पर जाम भिण्ड, 29 जनवरी। जिले के मिहोना बायपास पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से मोटर साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद बस युवक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रिपुदमन स्कूल के पास जाम लगा दिया। जानकारी के मुताबिक वार्ड क्र.14 मिहोना निवासी जसवंत जाटव उम्र 35 वर्ष पुत्र रणधीर जाटव गुरुवार को मछरिया रोड होते हुए मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रोने की ओर से आ रही बस ने…

