भिण्ड, 30 जनवरी। चौधरी रूप नारायण दुबे समाज कल्याण समिति द्वारा शुक्रवार को शासकीय हाई स्कूल मिहोनी में मद्य निषेध संकल्प दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मद्यपान एवं अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि दिनेश चन्द्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति की सोच, स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहकर शिक्षा एवं संस्कारों को प्राथमिकता देनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि उमंग काउंसलर अंकित दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशामुक्त जीवन ही स्वस्थ एवं सफल जीवन की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का संकल्प लेने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को मद्य निषेध का संकल्प दिलाया गया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक संस्था द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश के साथ हुआ कि नशामुक्त समाज ही सशक्त और स्वस्थ भारत की नींव है। कार्यक्रम में संस्था के सक्रिय सदस्य अभिषेक शर्मा सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Tuesday, April 7
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


