- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया
Author: Jagran Today
भिण्ड, 27 अक्टूबर। किसानों की लगातार शिकायतों के बाद सोमवार को एसडीएम राजन बी. नाडिया ने गोहद मण्डी का औचक निरीक्षण किया। किसानों ने बताया कि उन्हें अपने धान का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा था, मण्डी में धान का विक्रय रुक गया था और बोली समय पर या पारदर्शी तरीके से नहीं लग रही थी। साथ ही यह भी शिकायतें मिलीं कि बिना पर्ची के ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान मण्डी में लाकर विक्रय किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मण्डी में व्यवस्था का अवलोकन किया और व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी किसानों का धान…
भिण्ड, 27 अक्टूबर। गोहद नगर के वार्ड क्र.16 में स्थित शासकीय विद्यालय में पदस्थ महिला शिक्षक सचिन जाटव नामक अपराधी किस्म के व्यक्ति के आतंक से भयभीत है, उसके द्वारा कभी भी विद्यालय में आ धमकना, अध्ययन-अध्यापन कार्य व्यवधान करना उसका शगल बन गया है। बीते दिन उसने विद्यालय में आकर दस्तावेजों को तोड़ दिया और कहा कि मुझे तीन हजार रुपए महीने चाहिए, अन्यथा स्कूल नहीं खोलने देंगे। अपने साथ हुई घटना को लेकर महिला शिक्षक ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया एवं गोहद थाना में लिखित आवेदन भी दिया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से…
भिण्ड, 27 अक्टूबर। एसडीएम गोहद राजन बी नाडिया की अध्यक्षता में सभी ई-रिक्शा संचालकों और चालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित करना और शहर में यातायात की सुविधा सुनिश्चित करना था। बैठक में ई-रिक्शा संचालकों को उनके निर्धारित रूट और संचालन नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया और निर्देश दिए गए कि वे अपने ई-रिक्शा केवल निर्धारित रूट और समय पर ही चलाएं। इसके साथ ही एसडीएम ने सभी ई-रिक्शा पर कलर नंबरिंग करने के आदेश दिए गए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि चौराहों के…
– लहार एसडीएम ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण भिण्ड, 27 अक्टूबर। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने सोमवार को औचक निरीक्षण करते हुए शामावि इंदुर्खी एवं शा. कन्या प्रावि का निरीक्षण किया। मावि इंदुर्खी में दर्ज 100 बच्चों में 40 बच्चे उपस्थित मिले, वहीं प्रधानाध्यापक सुदर्शन मांझी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। जब एसडीएम कन्या प्राथमिक शाला पहुंचे तो स्कूल में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं था, एक अतिथि शिक्षक उपस्थित मिला। ग्रामीण ने बताया कि प्रधान अध्यापक देवेन्द्र सिंह राजपूत महीने में दो-चार बार आते हैं, शिक्षण व्यवस्था गंभीर रूप से लचर है। एसडीएम विजय सिंह यादव…
– समाजसेवा का सही मायना : नि-क्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को उपलब्ध कराए पोषण सहायता भिण्ड, 27 अक्टूबर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का संचालन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव के निर्देशन में एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. डीके शर्मा की निगरानी में इस अभियान का संचालन जिलें में किया जा रहा है। जिले में टीबी का इलाज ले रहे टीबी मरीजों को शासन केी निक्षय पोषण योजना के तहत एक हजार रुपए प्रति माह की…
भिण्ड, 27 अक्टूबर। कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध परिवहन/ उत्खनन/ भण्डारण की रोकथाम हेतु खनिज एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा सोमवार को खनिज रेत के ऑवरलोड परिवहन में संलिप्त तीन ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त कर देहात थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। जब्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रभारी अधिकारी खनिज पंकज ध्वज मिश्रा, तहसीलदार भिण्ड रंजीत सिंह कुशवाहा, खनिज निरीक्षक गणेश विश्वकर्मा एवं पुलिस/ होमगार्ड बल साथ में रहे। खनिजों के अवैध परिवहन/ उत्खनन/ भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
भिण्ड, 27 अक्टूबर। पुलिस विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ में 12 जुलाई 2009 को नक्सल वादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए ग्राम ऐतहार निवासी अरविंद शर्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम ऐतहार गांव में आयोजित किया गया। इस अवसर पर फूप थाने से उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, अशोक सोनी निडर, हेमलता शर्मा, मालती देवी, हरीशंकर शर्मा, दीपेन्द्र शर्मा, राजेश बरुआ, अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, सतीश चौधरी सहित छात्र छात्राओं ने शहीद अरविन्द शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित की। ज्ञात हो अरविंद शर्मा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मादनवाड़ा थाना अंतर्गत जंगलों में नक्सल वादियों से हुई मुठभेड़ में…
– दंदरौआधाम में चल रही है श्रीमद् भागवत कथा भिण्ड, 27 अक्टूबर। दंदरौआधाम में परिसर में 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। सोमवार को कथा व्यास दिनेश शास्त्री ने कहा कि मनुष्य का मरते वक्त जिस चीज का ध्यान करता है, वह उसी को प्राप्त करता है। मनुष्य का मन जिस चीज में लग जाता है, भगवान वही चीज मनुष्य को देता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन बिना सत्संग के नहीं चल सकता हैं। सत्संग से हमें धर्म पर चलने की प्रेरणा मिलती है। पिता की आज्ञा का पालन करने…
भिण्ड, 27 अक्टूबर। शनिवार की रात दबोह थानातंर्गत रिनिया गांव में दो समुदायों के बीच हाल ही में हुए विवाद को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के संबंध में अखिल भारतीय कौरव क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष मलखान सिंह चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक भिण्ड के नाम दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि रिनिया गांव में जातिगत विवाद के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट की गंभीर घटना हुई थी। इसमें कौरव…
भिण्ड, 27 अक्टूबर। आलमपुर क्षेत्र के ग्राम रजरापुरा में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को कथा व्यास अखिलेश लवानिया महाराज ने कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। व्यक्ति को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्याग कर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। उन्होंने कहा कि वैराग्य मानव को ज्ञानी बनाता है, वैराग्य में मानव संसार में रहते हुए भी सांसारिक मोह माया से दूर रहता है। उन्होंने ध्रुव चरित्र की कथा सुनाते हुए बताया कि ध्रुव की सौतेली मां सुरुचि…

