भिण्ड, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस और शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल सहित अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने मौन धारण कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दबोह में क्षत्रिय खंगार समाज का कार्यक्रम शनिवार को
भिण्ड। दबोह क्षेत्र के विकास और सामाजिक सरोकारों को लेकर 31 जनवरी शनिवार को शगुन पैलेस लहार में क्षत्रिय खंगार समाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लहार विधायक अम्बरीश शर्मा उपस्थित रहेंगे। समिति ने बताया कि यह निर्णय सामाजिक बैठक में लिया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधायक द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं पर चर्चा करना और उनके क्रियान्वयन हेतु आग्रह करना है। समिति का मानना है कि विधायक की उपस्थिति में समाज के विकास कार्यों को गति मिलेगी। समिति ने सभी स्वाजातीय बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है। सम्पूर्ण जानकारी एनआर खेंगर के द्वारा उपलब्ध कराई गई।


