भिण्ड, 30 जनवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में शहीद दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के मार्गदर्शन और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शर्मा ने महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे शहीदों का बलिदान हमें यह सिखाता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के, बिना अपने भविष्य की चिंता किए, देश के वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया। आज हम स्वतंत्र वातावरण में पढ़-लिख पा रहे हैं, अपने सपनों को आकार दे पा रहे हैं। यह सब उन्हीं के त्याग का परिणाम है। शहीद दिवस हमें आत्म मंथन का अवसर देता है। हमें यह सोचना चाहिए कि हम अपने कर्तव्यों का कितनी निष्ठा से पालन कर रहे हैं। एक सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम ईमानदारी, अनुशासन, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को अपने जीवन में उतारें। विद्यार्थी के रूप में आपका कर्तव्य है कि आप ज्ञान, चरित्र और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें।
प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे ने देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, नमन है उनको जो इस देह को अमरत्व देकर इस जगत में शौर्य की जीवत कहानी हो गए है के माध्यम से गीत गाते हुए दी। देश की एकता और अखंडता को सदा बनाए रखेंगे। सत्य, अहिंसा और सहिष्णुता के मूल्यों का पालन करेंगे और अपने कार्यों से भारत को सशक्त, समृद्ध और विकसित बनाने में योगदान देंगे।
डॉ. राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि यह वर्तमान और भविष्य पर चिंतन करने का दिन है और यह याद दिलाने का दिन है कि स्वतंत्रता और लोकतंत्र बड़ी कीमत पर प्राप्त होते हैं। यह उन बलिदानों की याद दिलाता है जो किए गए हैं और जो एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए भविष्य में भी किए जाते रहेंगे। यह इस बात को याद दिलाने का दिन है कि अतीत के बलिदानों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।मैं सभी शहीदों को शत-शत नमन करता हूं। उनका बलिदान हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। अंत में जन गण मन राष्ट्रीय गान के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


