- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
-विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद के परिजनों से भावुक होकर भेंट की भिण्ड, 29 जनवरी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने मां भारती की सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद शैलेन्द्र सिंह भदौरिया के पैतृक निवास ग्राम चितावली, विधानसभा क्षेत्र अटेर पहुंचकर गहन शोक व्यक्त की। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए वीर सपूत शैलेन्द्र 04 आरआर यूनिट में पदस्थ थे। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मंत्री पटेल ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। शहीद के परिजनों से भावुक होकर भेंट…
भिण्ड, 29 जनवरी। जिले के आलमपुर कस्बे के दो छात्रों का राज्य सेवा अधिकारी (एमपीपीएससी-वीएएस/वेटनरी एक्सटेंशन ऑफीसर) के पद पर सामान्य वर्ग कोटा से चयन हुआ है। गहोई वैश्य समाज के इन दोनों छात्रों के चयनित होने की खबर जब उनके परिवारजनों एवं कस्बे के लोगों के बीच पहुंची तो खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बड़ी उपलब्धि पर कस्बे के लोगों ने चयनित दोनों छात्रों सहित उनके माता-पिता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आलमपुर कस्बे के निवासी अरूण कुमार गुप्ता (झन्ने मिठिया) के पुत्र मयंक गुप्ता तथा दामोदर दास सोनी के पुत्र मयंक सोनी का सामान्य वर्ग…
भिण्ड, 29 जनवरी। जिले के ग्राम अकोड़ा निवासी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग गुरु स्वामी जीतानंद ने 68 वर्ष की आयु में योग के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए लंदन बुक ऑफ रिकार्ड्स के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 5 विश्व रिकार्ड स्थापित कर जिले, प्रदेश एवं देश का नाम गौरवान्वित किया है। यह भव्य कार्यक्रम संसद मार्ग नईदिल्ली स्थित संविधान क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित किया गया, जहां स्वामी जीतानंद ने अपने अनुसंधान पर आधारित योग के अद्भुत एवं दुर्लभ आसनों का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभर से आए योग प्रेमियों, साधकों…
भिण्ड, 29 जनवरी। डॉ. रिया दीक्षित ने गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर से एमडी (पीडियाट्रिक्स) सत्र 2022-25 में रेजिडेंसी में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन और प्रतिभा का प्रमाण है। कठिन परिश्रम, निरंतर अध्ययन और सेवा-भाव से भरी सोच ने आज उन्हें इस गौरवशाली मुकाम तक पहुंचाया है। यह केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि बिटिया रानी आगे भी चिकित्सा के क्षेत्र में नई-नई ऊंचाईयां छुएं, जनसेवा में समर्पित रहें और इसी तरह परिवार व…
-बाल भिक्षावृत्ति की सूचना के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन नं.1098 पर संपर्क करें भिण्ड, 29 जनवरी। कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार तिवारी के निर्देशन में शासन निर्देशानुसार जिला अंतर्गत बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान एवं बाल शोषण से उन्मूलन हेतु अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिला अन्तर्गत भिण्ड में बाल भिक्षावृत्ति रोकधाम एवं बाल शोषण रोकथाम दल द्वारा जिले के सघन भ्रमण किया गया। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जहा पर अधिक भीड़ रहने की संभावना रहती है, ऐसे स्थलों का सघन भ्रमण गया। चिन्हित किए एक बच्चों को उनके परिवार जन को सुपुर्द किया गया तथा…
भिण्ड, 29 जनवरी। शहर में प्राइवेट बस स्टेण्ड के सामने नगर पालिका द्वारा लगाया बैरियर एक बार फिर टूट गया। पिछले 4 महीने से टूटे पड़े बैरियर को नपा द्वारा एक दिन पहले ही बेल्डिंग कर जोड़ा था। मंगलवार-बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बैरियर फिर टूट गया। पिछले दो साल में अज्ञात वाहनों द्वारा टक्कर मार कर बैरियर को तोड़ने की दर्जन भर के करीब घटनाएं हो चुकी है। बीते 6 सिंतबर 2025 को एक केंटर की टक्कर से यह बैरियर टूटा था। मंगलवार को नपा ने टूटे पड़े बैरियर को दुरुस्त कराया। जोड़े जाने के 24…
भिण्ड, 29 जनवरी। मालनपुर में नहर के पास जैन फार्म हाउस सिंगवारी पर श्रीमद् भागवत कथा आयोजन चल रहा है। जिसमें कथा व्यास आचार्य विष्णुकांत शास्त्री वृंदावन धाम एवं परीक्षित पुष्पादेवी महंत सुरेश चंद्र जैन हैं। यहां भागवत कथा सुनने रोजाना सैकड़ों की संख्या श्रद्धालुओं की कतार लगर है। आचार्य विष्णुकांत शास्त्री भागवत कथा के माध्यम से मानव को यह संकल्प याद दिलाते रहते हैं कि भागवत सुनने वालों का भगवान हमेशा कल्याण करते हैं, भागवत में कहा गया है कि जो भगवान को प्रिया हो, वही हमेशा करो, भगवान से मिलने का उद्देश्य बना लो, प्रभु जो प्रभु का…
भिण्ड, 29 जनवरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर गोहद में टीबी (क्षय रोग) से ग्रसित मरीजों के पोषण एवं देखभाल को ध्यान में रखते हुए फूड बास्केट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 108 टीबी मरीजों को पोषण आहार युक्त फूड बास्केट वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएमओ डॉ. वासुदेव शिकारिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आलोक शर्मा एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. डीके शर्मा के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का समस्त स्टाफ एवं सहयोगीगण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा टीबी मरीजों को समय पर दवा लेने, पौष्टिक आहार ग्रहण करने तथा नियमित फॉलोअप…
भिण्ड, 29 जनवरी। पत्रकार आनंद कुशवाह की दादी सोमता कुशवाह का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंत्योष्टि भिण्ड स्थित मुक्तिधाम के हुई। मुखाग्नि उनके पति करन सिंह कुशवाह ने दी। पत्रकार की दादी के निधन पर पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवी आदि ने शोक व्यक्त किया है। संयुक्त परामर्शदात्री समितियों की बैठक 2 फरवरी को भिण्ड। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संयुक्त परामर्शदात्री समितियों की बैठक वर्ष में चार बार अर्थात तीन माह में एक बार अनिवार्य रूप से करने के…
भिण्ड, 29 जनवरी। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) गोहद जिला भिण्ड के न्यायालय ने 10-10 साल की दो अबोध बालिकाओं के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी बच्चू उर्फ वचन जाटव उम्र 54 वर्ष निवासी समता नगर लोड़ी माता मंदिर के पास मालनपुर को धारा 65(2) (दो शीर्ष) बीएनएस एवं धारा 5एम/6 (दो शीर्ष) पॉक्सो एक्ट में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास (शेष प्राकृत जीवन के लिए) एवं दो हजार रुपए जुर्माने से दण्डित किया है। प्रकरण का संचालन प्रभारी उपनिदेशक अभियोजन भिण्ड अरविंद श्रीवास्तव के निर्देशन में विशेष लोक अभियोजक गोहद शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। सहायक मीडिया सेल प्रभारी शैलेन्द्र कुमार…

