भिण्ड, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने गोल मार्केट भिण्ड में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि हर साल 30 जनवरी को देशवासी शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं, क्योंकि 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में नाथूराम गोडसे ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि हम सभी को गांधी जी के बताए रास्तों पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष महेश जाटव, सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, एडवोकेट नरोत्तम सिंह नरवरिया, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, रामस्वरूप गोयल, अरविन्द यादव, रहीस खान, देवेन्द्र सिंह भारौली, नईम खान, राजेन्द्र यादव, सुनील शर्मा, विवेक जामोर, अभिलाख सिंह यादव, अजय जैन, संदीप बघेल, प्रमोद बघेल, अरविंद सोनी, सोनू बौद्ध, चुंटाई शर्मा, सर्वेश यादव, काजी अलाउद्दीन, हरिओम शर्मा, गोपाल मिश्रा आस्तिक, वेदांशु त्रिपाठी यश आदि उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


