- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
ग्वालियर, 31 जनवरी। अनन्यत: विशेष न्यायाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) एवं त्रयोदशम जिला एवं अपर सत्र/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जिला ग्वालियर श्रीमती वंदना राज पांडे की अदालत ने नाबालिगा से छेड़खानी एवं मारपीट करने वाले आरोपी सूरज गौड निवासी हजीरा को सत्र प्रकरण क्र. एससी 251/2024 धारा 115(2) बीएनएस में 6 माह के कठोर कारावास एवं 600 रुपए जुमार्ना, व्यतिकम में एक माह का कठोर कारावास एवं धारा 7, सहपठित धारा 8 पॉक्सो अधिनियम 2012 में 3 वर्ष केकठोर कारावास, दो हजार रुपए अर्थदण्ड व्यतिक्रम में 6 माह का कठोर कारावास एवं पीड़िता को 2500 रुपए…
– संत रविदास की जयंती पर विशेष – लालसिंह आर्य भारतीय संत परंपरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का नाम केवल आध्यात्मिक, साधना तक सीमित नहीं है; वे सामाजिक चेतना, समानता और मानव गरिमा के विराट प्रतीक हैं। उनकी वाणी का मूल संदेश यही था कि ईश्वर बाहरी आडंबरों में नहीं, बल्कि निर्मल मन में निवास करते हैं। ‘मन ही पूजा, मन ही धूप’ के माध्यम से उन्होंने भक्ति को आंतरिक साधना से जोड़ा। संत रविदास जी एक ऐसे सांस्कृतिक संकल्प का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने समाज को झुकना नहीं, बल्कि मानवता के सूत्र में जोड़ना सिखाया। जात-पात और…
भिण्ड, 30 जनवरी। मेहगांव क्षेत्र के ग्राम कुपावली में शहीद पवन भदौरिया की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के असिस्टेंट कमाण्डेंट कुलदीप कुमार ने कहा कि शहीद का परिवार सीआरपीएफ का परिवार है। हमारी जिम्मेदारी शहीद के परिवार के सुख-दुख का ख्याल रखना है। समाजसेवी और सैनिक संगठन इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन जिला संयोजक सुनील फौजी ने कहा कि जिम्मेदारों ने अपना वादा नहीं निभाया, शहीद के गांव में अभी तक गेट नहीं बना, शहीद के नाम पर स्कूल का नामकरण नहीं हुआ। जिले के शहीदों को उचित सम्मान…
भिण्ड, 30 जनवरी। जिले की अटेर जनपद की स्यावली गांव आजादी के 77 साल बाद भी सड़क सुविधा से वंचित है। ग्राम पंचायत की आवादी लगभग 500 है जो कि पिछड़े वर्ग से है। यहां लोग एक किमी पक्की सड़क का इंतजार वर्षों से कर रहे हैं तथा कीचड़ भरे रास्ते से निकलने को लाचार हैं। गांव के समाजसेवी बलदेव सिंह बघेल, जीतेन्द्र सिंह, बुद्ध सिंह, ओंकार सिंह बघेल, राहुल सिंह, तिलक सिंह, नरेन्द्र सिंह, सतीश सिंह, सोनू बघेल एवं ग्राम वासियों ने निर्णय लिया है कि अतिशीघ्र जिलाधीश को ज्ञापन देकर उन्हें अपना दुखड़ा सुनाएंगे।
भिण्ड, 30 जनवरी.मनीष दुबे। जिला क्षय केन्द्र भिण्ड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज विश्व कुष्ठ दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और इस बीमारी से प्रभावित व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस मौके पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि कुष्ठ रोगियों से घृणा नहीं, बल्कि उन्हें स्नेह और सम्मान की आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य केवल बीमारी को खत्म करना नहीं, बल्कि उस कलंक को भी…
-घने कोहरे के कारण हुआ हादसा, मृतकों में दो पुरुष व दो महिलाएं शामिल भिण्ड, 30 जनवरी.मनीष दुबे। घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने वैगनार कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। घटना ग्वालियर-भिण्ड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने शुक्रवार सुबह की है। सभी मृतक भिण्ड जिले के हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जैसे ही कार बंटू ढाबा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंद…
भिण्ड, 30 जनवरी। गोहद थाना क्षेत्रांतर्गत नगर में नहर में एक दिव्यांग व्यक्ति का शव मिला है। उक्त व्यक्ति शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्र.4 खटीक मोहल्ला निवासी दौलत पुत्र रहमान खान उम्र लगभग 40 वर्ष गुरुवार रात्रि करीब 9 बजे घर से श्याम वाटिका, एसबीआई बैंक के सामने मौ रोड गोहद स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह उनका शव सड़क किनारे नहर में मिला, जिससे क्षेत्र में शोक…
– प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने पचनदा पहुंचकर की आरती भिण्ड, 30 जनवरी.मनीष दुबे। प्रदेश के पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने उप्र के जालौन जिले की ग्राम पंचायत जग्ममनपुर में पचनदा संगम के नीचे यमुना के किनारे आरती की। मां काली और बाबा साहब के दर्शन कर पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि जल सहेलियां, जल सहेजने के लिए पचनदा से दिल्ली तक की पैदल यात्रा आज से प्रारंभ कर रही हैं। मैं पचनदा संगम पर आकर गदगद हूं। मैं जलयात्रा के संयोजक डाँ. संजय सिंह, मनीष सिंह एवं जल सहेलियों का…
– प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल सर्किट हाउस पर मीडिया से हुए रूबरू भिण्ड, 30 जनवरी.मनीष दुबे। प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं श्रम तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में एक नया स्वरूप बनाने के लिए व्यवस्था हेतु समिति का गठन किया है, उसे समिति का मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री सभापति के साथ एक समिति का गठन किया गया है, यह समिति विकास के नए मॉडल को तैयार करेगी। बदलती हुई परिस्थितियों में भिण्ड जिले का विकास किस रास्ते पर जाए इसके लिए पहली बैठक में योजना बनाई गई है,…
-खण्ड स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 30 जनवरी.मनीष दुबे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा खण्ड स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक गोहद के जनपद सभागार में आयोजित की गई। जिसमें सीएमएचओ भिण्ड डॉ. जेएस यादव, बीएमओ गोहद, समस्त सीएचओ, एएनएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करें, ताकि रेफरल की संख्या कम से कम हो। हाईरिस्क प्रेग्नेंसी को समय रहते चिन्हित कर स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। शिशु स्वास्थ्य जांच और पोषण पुनर्वास…

