भिण्ड, 30 जनवरी। विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के आदेशानुसार एवं न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड अनुभूति गुप्ता की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर न्यायाधीश अनुभूति गुप्ता ने बताया कि कि उक्त दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य इस बीमारी से जुड़े कलंक के खिलाफ जागरूकता करना है ताकि आम जनता को यह पता चल सके कि यह एक प्रकार के बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी है और इसका आसानी से इलाज किया जा सकता है। तत्पश्चात उनके द्वारा उपस्थितजन को फूड वकेट आदि वितरित किए गए। इसके अलावा जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेश शर्मा ने उपस्थितजन को विभिन्न सामन्य कानूनों एवं नि:शुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. डीके शर्मा, डॉ. देवेश शर्मा एवं चिकित्सालय का स्टाफ आदि एवं पीएलव्ही मंजर अली, ब्रजेन्द्र कुमार, सुमित यादव उपस्थित रहे।
Tuesday, June 23
BREAKING
- राष्ट्रपति मुर्मु को ग्वालियर विमानतल पर दी भावभीनी विदाई
- राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी
- भारतीय युवा शक्ति संगठन ने भरत भूषण तिवार को दी श्रद्धांजलि
- हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण : कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन ब्लड कैंसर पीड़ित बेटे को देगा रक्त
- किशोरी स्पोर्ट्स क्लब एवं विद्यालय के समर कैम्प का समापन, जिला न्यायाधीश गुप्ता ने सिखाए अनुशासन के गुर
- राष्ट्रीय क्षत्रिय भदावर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
- फूड सेफ्टी टीम ने खाद्य पदार्थों के लिए नमूने


