- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
- जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
- स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
- पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
- पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत
Author: Jagran Today
भिण्ड, 16 दिसम्बर। लहार विकास खण्ड के तीर्थस्थल रावतपुरा धाम में सफला एकादशी के अवसर पर सोमवार रात 11 हजार दीपक प्रज्जवलित किए गए। इससे धाम परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा गया। इस आयोजन में रावतपुरा धाम के महंत रविशंकर महाराज मुख्य रूप से मौजूद रहे। महंत रविशंकर महाराज ने सफला एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पीले वस्त्र, चावल, गुड़ या फल दान, गरीब और जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। ऐसा करने से पूर्व जन्म के पाप नष्ट होते हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है। महाराज ने…
– मेरे घर की हालत देख श्याम कभी आकर तू बरसातों में भजन पर श्रद्धालुओं ने किया नृत्य भिण्ड, 16 दिसम्बर। जिले में एक शाम खाटू वालें के नाम द्वितीय श्याम संकीर्तन का आयोजन पं. रामकिशोर उत्सव वाटिका में किया गया। जिसमें भिण्ड के सजल मिश्रा, कानपुर की मानवी तिवारी, ग्वालियर के ऋतिक मांझी और इटावा के हर्ष कुशवाहा ने अपनी प्रस्तुति दी। सजल मिश्रा ने बाबा श्याम और गणेशजी महाराज का आह्वान कर अपने भजनों की शुरुआत की। उन्होंने ‘वो बुला रहा कैसे रोक लू मै तो चला खाटू धाम’ और ‘बिन मांझी के नाव खे रहा है वो…
भिण्ड, 16 दिसम्बर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आए 75 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर ने भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत एवं डिप्टी कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
भिण्ड, 16 दिसम्बर। गोहद थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र.5 नूरगंज में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर बंदूक एवं नगदी चोली कर ली। फरियादी अजीज खान निवासी वार्ड क्र.5 नूरगंज गोहद ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि अपने घर के कमरे में सो रहे थे। वहीं पत्नी भी हो रही थी।तभी सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात को अज्ञात चोर घर में घुसकर आए और घर के दूसरे कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखी टोपीदार बंदूक तथा लगभग 40 हजार रुपए चोरी कर ले गए। सुबह जब जागकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा हुआ पड़ा था तथा बंदूक…
भिण्ड, 16 दिसम्बर। गोहद नगर पालिका के वार्ड क्र.5 में कैची की पुलिया से बनीपुरा रोड तक 42 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन वार्ड पार्षद लाखन सिंह गुर्जर द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की पहचान विकास से है, भाजपा के प्रतिनिधि वादों से ज्यादा विकास पर ध्यान देते हंै। मप्र की स्थापना के बाद से गोहद विधानसभा में विकास की लंबी फेहरिस्त भाजपा शासनकाल से है। गोहद के वार्ड क्र.5 में निर्मित सड़क आवागमन में सहायक सिद्ध होगी, सड़क की गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस अवसर पर जगदीश…
भिण्ड, 16 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल दबोह मे मंगलवार को रेस्टहाउस पर भाजपा कार्यकर्तायों ने निवर्तमान अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय की विदाई समारोह आयोजित किया। उनके सात वर्ष के कार्यकाल की सराहना की गई और उन्हें सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में देवेन्द्र उपाध्याय ने रुंधे गले से कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया। जब तक वे जीवित हैं, पार्टी के लिए समर्पित रहेंगे। यह राष्ट्र सेवा है, मां भारती की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं, बूथ-सबसे मजबूत की अवधारणा ही भाजपा संगठन की असली ताकत है। बूथ और ग्राम केन्द्र अध्यक्ष जनता तक पार्टी की नीतियों…
– किसानों का शोषण, मंडी के बाहर अवैध फड़ बने लूट केन्द्र भिण्ड, 16 दिसम्बर। किसानों की आय दोगुनी करने के चाहे जितने दावे किए जाते हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। दबोह उपमंडी इसका जीता-जागता उदाहरण है। यहां अन्नदाता अपनी उपज का सही दाम पाने के लिए ठोकरें खाने को मजबूर है। यहां व्यवस्था के नाम पर केवल शोषण और लापरवाही किसानों के हाथ लग रही है। बोरे के वजन और पल्लेदारी में हेराफेरी का आरोप किसान लगा रहे हैं। उन्होंने कहा मंडी में उनकी फसल तो खरीदी जाती है, लेकिन भुगतान और वजन में…
-मृतक ने घटना से पहले अपने दोस्त से कही थी आत्महत्या करने की बात भिण्ड, 16 दिसम्बर। देहात थाना क्षेत्र के कीरतपुरा गांव में एक युवक की सीने में गोली लगने से मौत हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। जानकारी के अनुसार रविकेश तोमर वर्ष 23 वर्ष निवासी कीरतपुरा ने सोमवार की रात घटना से कुछ देर पहले अपने दोस्त शिवम को फोन किया था। वह फोन पर रोते हुए कह रहा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। घबराए दोस्त ने तुरंत…
– न्यायालय ने 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया भिण्ड, 16 दिसम्बर। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) मेहगांव जिला भिण्ड के न्यायालय ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी प्रमोद शाक्य उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सुरूरू थाना बरासों को धारा 5/6 पोक्सो अधिनियम में 20 वर्ष कारावास व 10 हजार रुपए अर्थदण्ड, धारा 363 भादंवि में 5 वर्ष सश्रम कारावास पांच हजार रुपए अर्थदण्ड, धारा 366 भादंवि में 7 वर्ष कारावास व 5 हजार रुपए जुर्माने से दण्डित किया है। प्रकरण का संचालन विशेष लोक अभियोजक अनीश शर्मा ने किया। विशेष लोक अभियोजक अनीश शर्मा ने प्रकरण की…
भिण्ड, 16 दिसम्बर। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के मार्गदर्शन में मंगलवार को सिटी ग्लोरी स्कूल में नालसा (आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवाएं) योजना, 2010 एवं नालसा नवीन योजना, 2025 के बारें में जानकारी प्रदाय किए जाने हेतु एवं नालसा आशा इकाई के बारे में एवं एकेडमिक वल्ड स्कूल भिण्ड में नालसा नवीन योजना, 2025 के बारें में जानकारी प्रदाय किए जाने हेतु एवं नालसा (बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं और उनके संरक्षण के लिए विधिक…

