भिण्ड, 27 फरवरी। भारत अमेरिका ट्रेड डील को लेकर भोपाल में विशाल किसान महाचौपाल का सफलतम आयोजन हुआ, जिसे केन्द्र सरकार में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने अपने ऊर्जावान ओजस्वी वाणी से राष्ट्र हित में भारतीय प्रधानमंत्री की गरिमा का सम्मान रखते हुए इस समझौते का शालीनता के साथ विरोध किया है। मंच से उन्होंने कहा कि यह दबाव में उठाया गया कदम है, इससे भारत के उद्योग कारखाने को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों के हित में यह विरोध सही कदम है। यह बात भिण्ड जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री, मप्र किसान कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला ने कही है।
किसान नेता शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी ने विशाल आमसभा में मंच से बहुत ही बड़ी व भावुक शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आंखों में एक अलग प्रकार का डर भय दबाव दिखाई दे रहा है, इसलिए यह ट्रेड डील की है, इससे भारत को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। अत: यह ट्रेड डील शीघ्र रद्द होना चाहिए। इस तरह राहुल ने देश हित में कई महत्वपूर्ण बातें कहीं, हम विश्वास आशा करते हैं कि लोकतंत्र में प्रतिपक्ष नेता के विरोध को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस ट्रेड डील को शीघ्र रद्द करेंगे, जिससे भारत का सम्मान बना रहेगा।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

