- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 26 फरवरी.मनीष दुबे। मप्र शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ाते हुए बालिकाओं एवं महिलाओं को पिंक ड्राइविंग लाइसेंस के माध्यम से उनके ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए जाने हेतु बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के क्रम में शा. एमजेएस महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका के चल रहे शिविर में महिला बाल विकास विभाग एवं राजेन्द्र सोनी जिला परिवहन अधिकारी के समन्वय से पिंक ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बाल…
– मालनपुर-गोहद पहुंचे नोडल अधिकारी, लाड़ली उपवन सर्वा में किया पौधारोपण भिण्ड, 26 फरवरी। नीति आयोग के आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के तहत केन्द्र सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी जे. विजय कुमार, डायरेक्टर (अंतरिक्ष विभाग) ने गुरुवार को मालनपुर क्षेत्र में विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस आंगनबाड़ी केन्द्रों से लेकर शासकीय स्कूलों और डिजिटल लर्निंग लैब तक का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के पोषण, शिक्षा स्तर व उपस्थिति पर खास नजर रखी। इस दौरान एसडीएम गोहद राजन बी. नाडिया, महिला बाल विकास अधिकारी अंजू तोमर सहित अन्य विभाग अधिकारी भी साथ रहे। नोडल अधिकारी…
भिण्ड, 26 फरवरी। शासकीय महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद में गत दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद से डॉ. राखी जैन एवं एएनएम रीना तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और छात्र/छात्राओं को एड्स संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर बताया गया कि एड्स किस प्रकार मानव शरीर को प्रभावित करता है? किन कारणों से होता है? इसके लक्षण एवं बचाव के तरीके भी बताए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशाराम सगर ने एड्स पर अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही वरिष्ठ…
भिण्ड, 26 फरवरी। जनगणना 2027 का प्रथम चरण के अंतर्गत 25 व 26 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में समस्त नगरीय क्षेत्र के चार्ज अधिकारियों व उनके जनगणना लिपिक का जनगणना कार्य (प्रथम चरण) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पूर्व 23 व 24 फरवरी को ग्रामीण क्षेत्र के लिए चार्ज अधिकारियों/ तहसीलदारों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही 4 दिवसीय प्रशिक्षण आज समाप्त हुआ। जिसमें जनगणना कार्य निदेशालय मप्र भोपाल के संभाग जगणना प्रभारी डॉ. कुमार रघुवंशमणि सिंह, जिला जगणना प्रभारी भानुप्रताप सिंह द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।…
– भिण्ड कलेक्टर का सख्त निर्देश- सड़कें गिट्टी-अतिक्रमण मुक्त हों भिण्ड, 26 फरवरी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए। कलेक्टर ने साफ कहा कि सड़कों की सुरक्षा में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि सड़क किनारे कहीं गिट्टी डाली नहीं होनी चाहिए। सड़कें पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रहें। वाहनों की अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रति घण्टा तय करने के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाए।…
– कुम्हरौआ में चल रहा है एमजेएस कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर भिण्ड, 26 फरवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के सात दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर तृतीय दिवस के अवसर पर बुधवार को ग्राम पंचायत खादर गऊघाट के गोद ग्राम कुम्हरौआ स्थित गायत्री मन्दिर परिसर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. दलवीर सिंह राजौरिया, विशिष्ट अतिथि डॉ. विनीता कुशवाह जिला अस्पताल भिण्ड एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं सेविका पूजा प्रजापति, शिविर निदेशक एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनीता बंसल तथा सहायक प्राध्यापक सुरभि बाथम मंचासीन…
– तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, दो दिन के अवकाश पर जाएंगे भिण्ड, 26 फरवरी। अनूपपुर में पटवारियों के साथ हुई घटना के विरोध में जिले के गोहद में पटवारियों ने आक्रोश व्यक्त किया। मप्र पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर तहसील कार्यालय पहुंचकर पटवारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की और दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी। बुधवार को तहसील कार्यालय गोहद में बड़ी संख्या में पटवारी एकत्रित हुए। उन्होंने अनूपपुर की घटना को लेकर रोष जताते हुए कहा कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश स्तर पर…
भिण्ड, 26 फरवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी एवं किरन सेंगर ने होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर नमूने लिए। नरेन्द्र सिंह भदौरिया की डेयरी से दूध का नमूना, प्रदीप सिंह पुत्र अजब सिंह नरवरिया से दूध का नमूना, रामवीर नरवरिया पुत्र दुलारे सिंह नरवरिया से दूध, मावा, क्रीम एवं घी का नमूना, दीपक शर्मा पुत्र रामअवतार शर्मा से मावा एवं घी का नमूना, सुनील कुमार जैन पुत्र नेहरू लाल जैन से दाल, बेसन एवं मैदा का नमूना लिया गया। उक्त नमूने…
भिण्ड, 26 फरवरी। नीति आयोग के आकांक्षी विकासखण्ड प्रोग्राम अंतर्गत केन्द्र सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी जे. विजयकुमार डायरेक्टर अंतरिक्ष विभाग की अध्यक्षता में गोहद में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा, एसडीएम गोहद राजन बी नाड़िन और संबंधित विभाग के जिला अधिकारी शामिल हुए। बैठक में आकांक्षी ब्लॉक गोहद की विकास योजनाओं पर गहन चर्चा हुई। जे. विजयकुमार ने सैटेलाइट डेटा के आधार पर प्रगति का विश्लेषण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लक्ष्य जल्द पूरे हों। नोडल अधिकारी जे. विजयकुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आकांक्षी ब्लॉकों में शिक्षा,…
– दिल्ली कूच को लेकर अटल चौक पर गोहद में हुई आमसभा भिण्ड, 26 फरवरी। यूजीसी बिल के विरोध में बुधवार को अटल चौक पर गोहद में आमसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान एडवोकेट अनिल मिश्रा ने कहा कि सभी राजनीतिक दल सवर्ण समाज का शोषण करते आए हैं। भाजपा सरकार द्वारा यूजीसी बिल थोपा गया है जिसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। देशभर में इसका विरोध किया जा रहा है। 8 मार्च को जंतर मंतर पर दिल्ली में लाखों की संख्या में लोग पहुंचकर आंदोलन करेंगे। यदि अभी लोग…

