- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– भाजपा की जिला स्तरीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला आयोजित भिण्ड, 27 फरवरी.मनीष दुबे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन जिला मुख्यालय के सुरेश दादा बैंक्वेट हाल में किया गया। जिसमें 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर निर्धारित विषयों के निमित्त संगठन की विचारधारा से साझा किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है प्रशिक्षण ही कार्यकर्ताओं को विचार की दिशा में ले जाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो समय-समय पर कार्यकर्ताओं…
भिण्ड, 27 फरवरी.मनीष दुबे। श्रम पदाधिकारी भिण्ड ने बताया कि भिण्ड शहर में बाल श्रम अधिनियम, 1986 (संशोधित 2016) के तहत बालकों के नियोजन की रोकथाम व जागरूकता के उद्देश्य से बाल श्रम जिला टास्क फोर्स द्वारा अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत संस्थान मालिकों को बालकों से काम न कराने की समझाइश दी गई। अभियान के तहत स्पेशल छोले भटूरे बस स्टेण्ड, सलीम ऑटो पार्ट्स पन्ना होटल के सामने, मनोज ट्रेडर्स पुस्तक बाजार, वर्धमान मेडीकल भिण्ड पर कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
– मिठाईयों एवं किराना खाद्य सामग्रियों के नमूने एकत्रित कर चलित प्रयोगशाला से जांच किए भिण्ड, 27 फरवरी.मनीष दुबे। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी एवं रीना बंसल ने सुभाष तिराहे स्थित मिष्ठान भण्डारों एवं किराने की दुकानों से मिठाईयों एवं किराना खाद्य सामग्रियों के नमूने एकत्रित कर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से जांच किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सुभाष तिराहे स्थित पंडित जी स्वीट्स, अपना स्वीट्स, रीना मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी, मावा पेड़ा, बेसन के लड्डू, सोन पपड़ी, जलेबी, मसाले आदि की जांच की। जांच में श्याम स्वीट्स के पेड़े एवं रीना…
📝विष्णु गौड़ 📞 89668 76315 भिण्ड/ मालनपुर, 27 फरवरी। आगामी होली के त्यौहार को लेकर मालनपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी और सभी गणमान्य व्यक्तियों को बुलाकर शांति समिति की बैठक ली। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सोनी ने बताया कि होलिका दहन 2 मार्च की मध्य रात्रि को होगा, जिसके बाद 3 मार्च और 4 मार्च को होली मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष टीम द्वारा नजर रखी जा रही है, पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। होली पर्व के सौहार्द को बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर…
📝आशीष शर्मा 📞79995 37548 भिण्ड/ गोदद 27 फरवरी। आगामी होली एवं रमजान के त्योहार को लेकर शुक्रवार को जनपद पंचायत सभागार गोहद तथा गोहद चौराहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी लोगों से अपील की गई कि बिजली के खंभों के पास एवं लाइन के नीचे होली न जलाएं। अबीर एवं गुलाल की होली खेले एवं बिना पूछे किसी को रंग न लगाएं तथा रमजान का महीना चल रहा है। जिसमें मुस्लिम भाई नमाज पढ़ने जाते हैं एवं इबादत करते हैं। इसलिए बिना इजाजत किसी के साथ होली न खेलकर सभी को अपना त्योहार…
भिण्ड/ आलमपुर 27 फरवरी। होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस थाना परिसर आलमपुर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें नगर नागरिकों सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान थाना प्रभारी नगर निरीक्षक रवि उपाध्याय ने दोनों समुदाय के लोगों से रंगो का त्यौहार होली शान्तिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ मनाएं जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार पर कोई भी व्यक्ति हुड़दंग न मचाए। अन्यथा हुड़दंग मचाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा…
– खुलेआम कचरा जला कर वातावरण कर रहे दूषित – स्वच्छ सर्वे और साफ हवा दोनों को लगा रहे आग 📝विष्णु गौड़ 📞 89668 76315 भिण्ड/मालनपुर 27 फरवरी। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में पूर्व में कार्रवाई होने के बाद भी बाज नहीं आ रहे कंपनी संचालक। गुरुजी न्यू रियान ग्लोबल कंपनी के संचालक नगर परिषद के पर्यावरण विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लापरवाही साफ नजर आ रही है, क्योंकि कंपनी द्वारा रोजाना दिनदहाड़े आम रास्ते के बगल से कूड़ा कंपनी के सफाई कर्मी एवं वर्करों द्वारा डाला जा रहा है। जिसको आवारा पशु पॉलीथिन सहित खा रहे हैं। यह कचरा…
📝आशीष शर्मा 79995 37548 भिण्ड/गोदद 27 फरवरी। भारत विकास परिषद शाखा गोहद की बैठक मण्डी तिराहा पर स्थित बोहरे प्लाजा में संपन्न हुई। जिसमें प्रांत अध्यक्ष अमित जैन एवं महिला सहभागिता मेघना सिंघल की उपस्थिति में शाखा गोहद के वर्तमान सत्र के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में परिषद की समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्य उपस्थित रहे। शाखा के पूर्व कार्यकर्ता ने अपनी निष्ठा परिषद के प्रति प्रकट की और उपस्थित सभी सदस्यों ने परिषद के कार्यों को विस्तार देने का संकल्प लिया। सिंघल द्वारा शाखा संचालन किया। परिषद के प्रकल्पों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ साथ शाखा को…
आशीष शर्मा 79995 37548 भिण्ड/गोदद 27 फरवरी। जिले के नगर गोहद में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मप्र अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा पेयजल योजना क्रियांवित की गई है। सामुदायिक जागरूकता के तहत जल संरक्षण एवं स्वच्छ पेयजल उपयोग को लेकर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शुक्रवार को गोहद के किरतपुरा एवं मातापुरा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सामुदायिक विकास अधिकारी सोनिका शर्मा एवं उपयंत्री राहुल शर्मा सहित विद्यालय से मनोज मिश्रा और शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि पृथ्वी…
– शहर कांग्रेस की मंडलम अध्यक्षों की बैठक आयोजित भिण्ड, 27 फरवरी.मनीष दुबे। जिला शहर कांग्रेस कमेटी भिण्ड अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी के निर्देशन में भिण्ड शहर के अंतर्गत सभी मण्डलम अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी मण्डलम के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही संगठन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि हमें कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी सेक्टर अध्यक्षों से मिलकर शहरी क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड स्तर वार्ड और बूथ कमेटियों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। हमें प्रत्येक…

