भिण्ड, 27 फरवरी। एसडीएम गोहद राजन बी. नाड़िया की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद पंचायत सभागार गोहद में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कानून-व्यवस्था एवं आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एसडीओपी गोहद, तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं हिंदू-मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एसडीएम राजन बी. नाड़िया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि होली के त्योहार पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए कि क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी उपद्रवी तत्व के खिलाफ तत्काल एवं कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है। जो भी व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा, गश्त बढ़ाई जाएगी तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


