Author: Jagran Today

भिण्ड, 17 दिसम्बर। एमपीआईडीसी कार्यकारिणी संचालक आईएएस अनीशा श्रीवास्तव ने मालनपुर के उद्योग इकाईयों के प्रबंधक एवं संचालकों के साथ विकास भवन में बैठक आयोजित की, जिसमें उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को ग्वालियर में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आना निश्चित है, जिसमें मप्र के उद्योग इंडस्टीज को लेकर एक विशेष बैठक है, इसमें क्षेत्र में कितने उद्योग हैं उन सभी उद्योग प्रबंधकों को अपना-अपना मैन्युफैक्चर मोनो को अपने ग्वालियर एवं मालनपुर उद्योग क्षेत्र का नाम चंबल संभाग के साथ-साथ अन्य जगह से आए अतिथियों को भी पता चले और और अपने चंबल संभाग और ग्वालियर एवं उनका यह…

Read More

भिण्ड, 17 दिसम्बर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा एवं अभिहित अधिकारी भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल एवं किरन सेंगर ने गोरमी में डेयरियों एवं दूध एकत्रित करने वाले वाहनों की सघन जांच कर दूध के नमूने लिए। फर्म गौरव डेयरी प्रो. सौरभ सिंह भदौरिया पुत्र राजेश सिंह भदौरिया की डेयरी से दूध का नमूना, राघव डेयरी प्रो. मनोज प्रजापति से दूध का नमूना एवं शिवनारायण डेयरी मौके पर उपस्थित व्यक्ति सूरज ओझा पुत्र संतोष ओझा के दुग्ध वाहन से दूध का नमूना लिया गया। उक्त नमूने जांच वास्ते भोपाल भेजे जाएंगे। सभी दुग्ध वाहन जो कि दूध एकत्रण…

Read More

भिण्ड, 17 दिसम्बर। औषधि निरीक्षक डॉ. आकांक्षा गरुड़ ने गोरमी स्थित पुष्पराज मेडिकल स्टोर, श्रीनाथ मेडिकल स्टोर, न्यू पूजा मेडिकल स्टोर, राठौर मेडिकल स्टोर, मां पीतांबरा मेडिकल स्टोर, चौधरी मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। गोरमी स्थित मेडिकल स्टोरों में शेड्यूल एच2 के अंतर्गत आने वाली कुछ दवाइयों के क्यूआर कोड भी जांचे गए एवं इस संबंध में मेडिकल संचालकों को अवगत कराया गया कि उनके द्वारा दवा खरीदते समय इस प्रकार क्यूआर कोड जांचने से स्वयं भी दवा निर्माता फर्म की जानकारी, दवा के बैच नंबर इत्यादि की जानकारी औषधि की प्रमाणिकता हेतु प्राप्त की जा सकती है।…

Read More

भिण्ड, 17 दिसम्बर। आंगनबाड़ी केन्द्रों के नियमित संचालन एवं पोषण आहार के संबंध में जनपद पंचायत भिण्ड सभागार में सेक्टर अकोड़ा, बाराकलां, ऊमरी, लहरौली, नयागांव, बिलाव की बैठक आयोजित की गई। जिसमें परियोजना अधिकारी भिण्ड ग्रामीण अजय देव जाटव, ब्लॉक समन्वयक अवनीश शर्मा तथा संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। बैठक में परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के नियमित संचालन, बच्चों की उपस्थिति, शाला पूर्व गतिविधि, नियमित पोषण आहार वितरण बच्चों की वृद्धि निगरानी, पोषण टेकर से संबंधित सभी कार्य जैसे अपार आईडी बनाना, आभा आईडी बनाना, एफआरएस, ऑनलाइन टीएचआई वितरण, मंगल दिवस आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। परियोजना…

Read More

– शासन के इस अभिनव प्रयोग से पशु नस्ल में संभव हुआ सुधार भिण्ड, 17 दिसम्बर। कृत्रिम गर्भाधान पशुपालन में आम हो चुका है, लेकिन सैक्स-सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान निश्चित तौर पर मप्र शासन का एक ऐसा अभिनव प्रयोग है, जिसने पशु नस्ल सुधार को नई दिशा दी है। इस तकनीक से न केवल उच्च गुणवत्ता वाली मादा बछिया/ पड़िया प्राप्त होती है, बल्कि पशुपालक के लिए ये हर बछिया एक फिक्स डिपोजिट बन जाती है। जो 3 वर्ष के अन्दर एक उत्तम नस्ल की भैंस या गाय बनकर पशुपालक की आमदनी में कई गुना बृद्धि कर देती है।…

Read More

– कलेक्टर ने प्रदाय की प्रशासकीय स्वीकृति, 1.09 करोड़ के व्यय से शाखाएं बनेंगी आर्कषक – 31 मार्च 2026 के पूर्व पूर्ण करवाए जाएंगे कार्य, कायाकल्प से शिक्षा की गुणवत्ता का होगा विकास भिण्ड, 17 दिसम्बर। डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र भिण्ड ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार राज्य योजनांतर्गत विभागीय परिसंपत्तियों संधारण योजना के अंतर्गत जिले की 89 शालाओं की मरम्मत एवं आर्कषक बनाए जाने हेतु कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा प्रशासकीय प्रदाय कर दी गई है, जिस पर लगभग एक करोड़ 9 लाख व्यय होने की संभावना है। उक्त मरम्मत कार्य 31 मार्च…

Read More

– ई-केवाईसी नहीं कराने पर भविष्य में राशन के लाभ से हो सकते हैं वंचित – संबंधित दुकान के विक्रेता द्वारा नि:शुल्क की जा रही है ई-केवाईसी भिण्ड, 17 दिसम्बर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा वर्तमान में पात्रता पर्चीधारियों की ईकेवाईसी का कार्य कराया जा रहा है। जिला भिण्ड में माह दिसंबर में नौ लाख 22 हजार 454 हितग्राही पंजीकृत हैं। जिसमें से आठ लाख 44 हजार 27 हितग्राहियों द्वारा ई-केवाईसी कराया जा चुका है, वर्तमान में 78 हजार 427 हितग्राही ई-केवाईसी हेतु शेष हैं, जिनकी ई-केवाईसी का कार्य पीओएस मशीन के माध्यम से जिले में…

Read More

– 12 घण्टे कर रहे काम, उस हिसाब से नहीं दे रहे सैलरी भिण्ड, 17 दिसम्बर। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित कई कंपनियों में बिना ईएसआई, पीएफ जमा किए मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। मालनपुर उद्योग क्षेत्र में संचालित कई कंपनियों में कार्य कर रहे मजदूरों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि हम मजदूरो को कंपनी में ईएसआई एवं पीएफ का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है और ना ही 12 घण्टे के हिसाब से पूर्ण पेमेंट दिया जा रहा है। कई कंपनियों में कंपनी मैनेजमेंट एवं लेबर कांट्रेक्टर की मिली भगत से हमारा हक छीनकर…

Read More

भिण्ड, 17 दिसम्बर। नहर में पानी न आने से किसानो के माथे पर चिंता की लकीरे स्पष्ट दिख रही हैं और किसान बहुत परेशान हैं। खासकर गेहूं, सरसों और मटर जैसी रबी फसलों की सिंचाई के लिए पानी की भारी किल्लत है, जिससे फसलें सूख रही हैं और इस बार अक्टूबर-नवंबर माह में पलेवा के लिए नहरों में पानी नहीं आया। किसानों ने वर्षा के पानी के नमी में ही फसलों कि बुवाई की थी, नहर में पानी आने में देरी हो रही है, अधिकांश किसान नहर के पानी पर ही आश्रित है, उनके पास सिंचाई का कोई दूसरा साधन…

Read More

भिण्ड, 17 दिसम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत मौ नगर परिषद के अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड क्र.चार से पार्षद पद की निर्वाचन प्रक्रिया नामांकन फार्म निरस्त होने के बाद थम गई है। उक्त वार्ड की बसपा पार्षद के निधन से रिक्त पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई थी। फार्म जमा करने की अंतिम तारीख तक केवल एक ही फार्म कांग्रेस प्रत्याशी का भरा गया था, जो जांच प्रक्रिया में निरस्त कर दिया गया है। राजनैतिक हल्कों में चर्चा है कि इस चुनाव में कांग्रेस को छोड़कर सत्तारूढ़ भाजपा और बसपा सहित अन्य किसी…

Read More