– होली एवं रमजान को लेकर गोरमी थाना प्रभारी ने ली शांति समिति की बैठक
📝पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड/ गोरमी 27 फरवरी। होली एवं रमजान के महीने को लेकर गोरमी थाने में थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने नगर के गणमान्य नागरिकों से संवाद किया एवं उनके विचार जाने और होली और रमजान को लेकर आपसी भाईचारा बनाकर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं।
थाना प्रभारी शर्मा ने कहा कि आगामी 3 मार्च को होली का पर्व को लेकर गोरमी में शांति बनाने रखने के लिए शासन ने अपनी कमर कसली है। शरारत करने वाले लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर है। गोरमी थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने गोरमी नगर में शांति बनाए रखने के लिए आमजनों से नगर में शांति व्यवस्था को बनाए रखने में प्रशासन को योगदान दें।


