भिण्ड, 03 मार्च। ग्वालियर इटावा भिण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग-719 को सिक्सलेन बनाने की मांग को लेकर समाजसेवियों और संत समाज के बाद अब पूर्व सैनिक संगठन ने भी आंदोलन की राह पकड़ी है। शहीद स्मारक पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 मार्च को मेहगांव में पूर्व सैनिक एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से हाईवे को अपग्रेड करने की मांग की जा रही है, लेकिन शासन स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। संगठन ने आरोप लगाया कि लगातार हादसों में लोगों की जान जा रही है, गायें भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, इसके बावजूद केवल आश्वासन मिल रहे हैं। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार राकेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि 11 मार्च को मेहगांव क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे जिले भर के पूर्व सैनिक एकत्रित होंगे। सरकार की नीतियों के विरोध में अर्धनग्न प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही टोल प्लाजा बंद करने, गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग रखी जाएगी। पूर्व सैनिक संगठन ने जिलेभर के सैनिकों से आह्वान किया है कि वे 11 मार्च को बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


