भिण्ड, 03 मार्च। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में कलेक्ट्रेट जिला ई-दक्ष केन्द्र भिण्ड में सुशासन को बढ़ावा देने विषयक जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कलेक्टर के निर्देशन एवं नरोन्हा प्रशासन अकादमी के सौजन्य से तीन दिवसों में पृथक-पृथक दिनांकों में विभिन्न विभागों के लगभग 50 अधिकारियों/ कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर चेष्टा जैन एवं विनोद विजोलिया, सहायक प्राध्यापक, एमजेएस महाविद्यालय द्वारा अधिनियम संबंधी आवेदन प्रक्रिया, समय-सीमा, अपील प्रावधान, दण्ड व्यवस्था एवं ऑनलाइन पोर्टल संचालन संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम का समन्वय जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक सौरभ उपाध्याय ने किया।
एससी वर्ग के विद्यार्थी निर्धारित 15 मार्च से पूर्व करें आवेदन
भिण्ड। जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेशित अजा वर्ग के विद्यार्थी एमपीटास पोर्टल पर निर्धारित दिनांक के पूर्व आवेदन करना सुनिश्चित करें। 15 मार्च के पश्चात पात्र विद्यार्थियों का आवेदन जमा किए जाने से बंचित होने पर संबंधित संस्थाएं जिम्मेदार होंगी।
जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग भिण्ड ने बताया है कि एमपीटास पोर्टल पर अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति, प्रीमैट्रिक छात्रवृति योजनांतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2022-2023, 2023-24 एवं 2024-25 के आवेदन हेतु 15 मार्च से पोर्टल बंद किए जाने के संबंध में आयुक्त अजा विकास मप्र भोपाल का पत्र के द्वारा प्रबंध संचालक मप्र राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम भोपाल को निर्देश जारी किए गए हैं।


