भिण्ड, 03 मार्च। शहर के परशुराम मन्दिर में आयोजित बैठक में परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने यूजीसी का विरोध व एनएच 719 के विस्तार का मुद्दा उठाया। उन्होंने 8 मार्च को दिल्ली पहुंचकर अपनी बात देश की राजधानी तक पहुंचाने का बिगुल फूंका। इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की।
बैठक में यूजीसी को काला कानून बताकर इसका विरोध जताया। उन्होंने कहा 8 मार्च को दिल्ली में स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, क्षत्रिय करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष के नेतृत्व में महा आंदोलन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर अपना समर्थन देंगे। जानकारी दी कि आगामी 16 मार्च को संत समाज व कई संगठनों नेशनल हाइवे 719 की मांग को लेकर परशुराम सेना पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी। बैठक में उपस्थित युवाओं ने परशुराम सेना को समर्थन देने की बात कही। संगठन का लक्ष्य सामाजिक मुद्दों पर मजबूत आवाज उठाना है। इस दौरान सुनील चौधरी, राजीव बरुआ, रॉकी तोमर, रिशेन्द्र राजावत, राजेश दुबे, भूरे दीक्षित, महेन्द्र पुरोहित, जीतू जामपुरा, गौरव तोमर, कर्फ्यू शर्मा, रोमी चौहान, राजमणि शर्मा, राहुल थापक, मुकेश शर्मा, दीपू दुबे, कुलदीप तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


