– देशी कट्टा व जिन्दा राउण्ड बरामद
भिण्ड, 03 मार्च। डीआईजी/एसपी भिण्ड डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में तथा सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य के नेतृत्व में होली के पावन पर्व पर भिण्ड शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करते हुए थाना क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है तथा वाहन मोबाईल व्यवस्था गश्त पर लगाई गई है।
इसी तारतम्य में मंगलवार को होली पर्व के दौरान 5 बजे एक व्यक्ति रेलवे क्रॉसिंग के पास अटेर रोड पर 315 बोर का देशी कट्टा व जिन्दा राउण्ड लिए हुए आमजन में दहशत फैला रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड जब्त रक उस के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी को मिले अवैध शस्त्र के स्त्रोत व खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक बलराम यादव, प्रधान आरक्षक गुरुदास सोही, आरक्षक अजय भदौरिया, समरजीत सिंह अजय सगर, फिरोज खान, अशोक यादव, सरजीत सिंह, महेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


