Author: Jagran Today

भिण्ड, 03 मार्च। देहात थाना क्षेत्रांतर्गत बरुआ नगर में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 74, 351(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार किरतपुरा निवासी 23 वर्षीय फरियादिया ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात्रि में वह अपने घर आ रही थी, तभी बरुआ नगर में आरोपी योगेश शर्मा ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और छेड़खनी करने लगा। जब फरियादिया ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली।

Read More

भिण्ड, 03 मार्च। देहात थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से अज्ञात चोर दो मोटर साइकिलें चुरा ले गए। पुलिस ने फरियादियों की शिकायत पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामले दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फरियादी आकाश शाक्य पुत्र दाताराम उर्फ चंदन उम्र 21 साल निवासी नहर के पास दबोहा ने पुलिस को बताया कि गत 27 फरवरी को वह दीनपुरा में अपने किसी काम से गया था, जहां उसने अपनी काले-लाल रंग की पल्सर मोटर साइकिल क्र. एम.पी.30 जेड.जी.4051 को इटावा रोड पर खड़ी कर दी और अपना काम निपटाने चला गया।…

Read More

भिण्ड, 03 मार्च। जिले की बरासों एवं शहर कोतवाली थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानो ंंसे छह हजार रुपए से अधिक की अवैध शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार बरासों थाना पुलिस को सोमवार की रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना मिली ग्राम गोअर चौराहे पर दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया और उसके कब्जे से 31 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा कीमत 2480 रुपए एवं 12…

Read More

– मुलाकात हेतु बहनों के नाम सुबह 8.30 से 12.30 तक लिखे जाएंगे, एक बजे तक होगी मुलाकात भिण्ड, 03 मार्च। होली की भाई दूज के दिन जिले की गोहद सब जेल में निरुद्ध बंदियों की उनकी माता बहनों से मुलाकात कराने एवं टीका कराने हेतु प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात कराई जाएगी। गोहद सब जेल के सहायक अधीक्षक ने इसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं कि मुलाकात हेतु बंदियों की बहनों के नाम 5 मार्च को सुबह 8.30 से 12.30 बजे तक लिखे जाएंगे तथा उन्हीं बहनों की मुलाकात दिन में दोपहर एक बजे तक कराई जाएगी।…

Read More

– राकेश अचल हम सनातनियों की वसुधैव कुटुंबकम और आतंकवाद की परिभाषा देशकाल और परिस्थिति के हिसाब से बदलती जा रही है। इन दोनों मुद्दों पर भारत 2014 के पहले जैसे सोचता था, अमल करता था, वैसा आज नहीं है। आज हम ताकतवर के साथ हैं, हमलावर के साथ हैं। हमारी सत्य, अहिंसा के मूल्य तिरोहित हो गए हैं। फरवरी 2026 के अंत में शुरू हुए इजराइल, ईरान युद्ध में अमेरिका बेगानी शादी का अब्दुल्लाह नहीं है बल्कि इजराइल का ही चचा है। युद्ध के दूसरे ही दिन ईरान के राष्ट्रपिता खामनेई की नृशंस हत्या के बाद भारत सरकार की…

Read More

भिण्ड, 01 मार्च.मनीष दुबे। होलिका दहन अच्छाई पर बुराई का प्रतीक है। यह पर्व हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार होलिका दहन दो मार्च को है। हालांकि, फाल्गुन पूर्णिमा यानी तीन मार्च को पड़ने वाला चन्द्र ग्रहण होलिका दहन और रंगोत्सव के बीच एक दिन का अंतर पैदा कर देगा, जिसके कारण होली चार मार्च को मनाई जाएगी। इस साल होली को लेकर लोगों के मन में आशंका है होलिका दहन 2 मार्च को या 3 मार्च को, कब मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च को…

Read More

भिण्ड, 01 मार्च.मनीष दुबे। आगामी होली त्यौहार को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और जनता में विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस बल ने सड़कों पर उतरकर पैदल मार्च किया। यह पैदल मार्च सीएसपी निरंजन राजपूत के नेतृत्व में निकाला गया। इसमें कोतवाली निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा। मार्च कोतवाली थाने से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले चौराहों से होकर गुजरा। पुलिस ने…

Read More

– खाद्य सुरक्षा विभाग ने अमानक बर्फी एवं जले हुए खाद्य तेल को कराया नष्ट भिण्ड, 01 मार्च.मनीष दुबे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी एवं रीना बंसल ने भिण्ड शहर के भारौली तिराहा स्थित मिष्ठान दुकानों एवं किराने की दुकानों से मिठाईयों, मसालों, दालों, गुड़, शक्कर, चाय पत्ती आदि खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच किए। फूड लैब केमिस्ट आरती शिवहरे ने सभी नमूनों की मौके पर जांच की। मौके पर जय गुरुकृपा मिष्ठान भंडार की मावा बर्फी अमानक पाई जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नष्ट कराई। जय गुरुकृपा मिष्ठान भंडार पर मिले जले…

Read More

भिण्ड, 01 मार्च। शासकीय अस्पताल गोहद में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय से कम भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विधायक केशव देसाई ने प्रमुख सचिव मप्र शासन भोपाल तथा भिण्ड कलेक्टर को पत्र लिखकर संबंधित आउटसोर्स कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई है। जानकारी के अनुसार विधायक केशव देसाई ने पत्र में शिकायत करते हुए बताया कि गोहद अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कंपनी लक्ष्य सिक्योरिटी एण्ड मैन पावर सर्विसेज द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित 9669 रुपए इनहैंड मानदेय के स्थान पर बैंक स्टेटमेंट के अनुसार मात्र…

Read More

– सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ भिण्ड, 01 मार्च.मनीष दुबे। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शनिवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ हुआ। जिले में 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की लगभग 20 हजार बालिकाओं को आगामी 90 दिनों में टीकाकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में कुल 8 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें जिला चिकित्सालय भिण्ड, सीएचसी गोहद, सीएचसी रौन, सीएचसी लहार, सीएचसी फूप, सीएचसी अटेर, सीएचसी मेहगांव, सीएचसी अमायन में टीका लगाए जाएंगे। सीएमएचओ भिण्ड ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए निशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान…

Read More