Author: Jagran Today

भिण्ड, 03 मार्च। शहर के परशुराम मन्दिर में आयोजित बैठक में परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने यूजीसी का विरोध व एनएच 719 के विस्तार का मुद्दा उठाया। उन्होंने 8 मार्च को दिल्ली पहुंचकर अपनी बात देश की राजधानी तक पहुंचाने का बिगुल फूंका। इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की। बैठक में यूजीसी को काला कानून बताकर इसका विरोध जताया। उन्होंने कहा 8 मार्च को दिल्ली में स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, क्षत्रिय करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष के नेतृत्व में महा आंदोलन करने की बात कही। उन्होंने…

Read More

भिण्ड, 03 मार्च। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने भिण्ड शहर में आधा दर्जन मिष्ठान दुकानों से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नमूने जांच वास्ते लिए। जिसमें जय कृपाल बूंदी भण्डार प्रो. कृष्ण कुमार तिवारी हनुमान बजरिया से नमकीन सेव, गुजिया, कृष्णा स्वीट्स हनुमान बजरिया प्रो. कैलाश बादल से सेव के लड्डू, मिक्स नमकीन, बूंदी के लड्डू, शिव मिष्ठान भंडार हनुमान बजरिया प्रो. जन्डेल सिंह से गुजिया एवं मावा लड्डू, द्वारिका पेड़ा हाउस बजरिया प्रो. राजीव कुमार जैन से मावा पेड़ा, नमकीन मिक्स, सोन पपड़ी, जयकुमार स्वीट हाउस गोल मार्केट प्रो. मनोज कुमार जैन से मावा बर्फी, नारियल…

Read More

भिण्ड, 03 मार्च। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विनोद सक्सेना एवं कमला मैडम, गजेन्द्र सिंह, रविकांत सिंह, डॉ. दलबीर सिंह, दीपेन्द्र बोहरे उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां वीणा वादिनी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर भावभीना अभिनंदन किया। शिविर की थीम और उद्देश्य कार्यक्रम अधिकारी…

Read More

भिण्ड, 03 मार्च। आलमपुर में पिछले कई वर्षों से भारत संचार निगम लिमिटेड का मोबाइल नेटवर्क ठप पड़ा हुआ है। इस ओर न तो सरकार ध्यान दे रही हैं और न ही दूर संचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मोबाइल नेटवर्क चालू कराने की कोशिश कर रहे हैं। विदित हो कि कृषि उपज मण्डी के सामने एक किराए के मकान में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का कार्यालय बना हुआ है। जिसमें मोबाइल नेटवर्क एवं लैण्ड लाइन टेलीफोन सेवा हेतु बीएसएनएल की मशीनें सहित मोबाइल टावर लगा हुआ है। लेकिन आलमपुर में पिछले कई वर्षों से बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क ठप…

Read More

भिण्ड, 03 मार्च। अग्रवाल समाज गोहद द्वारा नया बस स्टैण्ड चौराहा पर महाराजा अग्रसेन की छह फीट संगमरमर की भव्य प्रतिमा का अनावरण महोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन महामंडलेश्वर 1008 रामभूषण दास महाराज खनेता धाम के मुख्य आतिथ्य एवं सेवानिवृत्त उपपुलिस महानिरीक्षक अशोक गोयल एवं पूर्व मंत्री मुन्नालाल गोयल के विशिष्ट आतिथ्य में 8 मार्च को किया जा रहा है। अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न होगा। प्रतिमा अनावरण समारोह 8 मार्च को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नया बस स्टैण्ड अग्रसेन चौराहा पर एवं रंगोत्सव होली मिलन समारोह शारदा बेकेट नया…

Read More

भिण्ड, 03 मार्च। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं मीसाबंदी पं. लक्ष्मीनारायण शर्मा की स्मृति में पांच मार्च गुरुवार को शहर के बायपास रोड स्थित परशुराम मन्दिर परिसर में शिव परिवार की स्थापना एवं निर्मित हॉल के लोकार्पण के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजौरिया परिवार एवं ब्राह्मण महासभा द्वारा यह कार्यक्रम पांच मार्च गुरुवार को दिन में 11 बजे किया जाएगा। जिसमें परशुराम मंदिर परिसर में निर्मित हॉल का लोकार्पण दंदरौआ धाम के महंत 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज करेंगे। विप्रजनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

Read More

– एंबूलेंस के अंदर मिलीं शराब की बोतलें, पुलिस ने किया वाहन जब्त भिण्ड, 03 मार्च। जिले के अटेर क्षेत्र में सोनेलाल का पुरा गांव के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराने के बाद खेतों में पलट गई। जिससे एंबूलेंस में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एंबुलेंस के भीतर से शराब की बोतल मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एंबुलेंस भिण्ड से अटेर की ओर जा रही थी और उसकी रफ्तार करीब 100 से…

Read More

– नाम बदलकर ग्वालियर व भोपाल में रह रहा था आरोपी भिण्ड, 03 मार्च। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के मार्गदर्शन व एएसपी संजीव पाठक, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य के नेतृत्व में जिले में इनामी बदमाश व स्थाई वारंटियों की धरपकड़ की काईवाई जारी है। इसी तारतम्य में रविवार को को देहात थाना पुलिस ने पिछले 14 वर्ष से फरार 10 हजार रुपए की इनामी स्थाई वारंटी को पकड़ा है। यह आरोपी होली के त्यौहार पर अपने घर आया था, जिसे मुखबिर की सूचना से पकड़ा गया। उक्त स्थाई वारंटी द्वारा वर्ष…

Read More

भिण्ड, 03 मार्च। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में शारदा टाकीज के सामने राधाकृष्णा कॉलौनी में रुपए के लेन-देन को लेकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादिया मां की शिकायत पर दो आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 140(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फरियादिया बेगम पत्नी स्व. मुहम्मद असगर निवासी शारदा टाकीज के सामने राधाकृष्णा कॉलौनी भिण्ड ने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि मकान बनाने के ठेके के पैसे का लेन-देन को लेकर उसके पुत्र औल मोहम्मद पुत्र मुहम्मद असगर का…

Read More

भिण्ड, 03 मार्च। जिले के रौन थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पढ़ौरा में खेत पर अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रमाकांत पुत्र तुलसीराम राठौर उम्र 50 साल निवासी पढ़ौरा ने सोमवार की रात्रि में पुलिस को सूचना दी कि मैं खेत पर सरसों काटने गया था जहां पर मानव खोंपड़ी व हड्डियां पड़ी मिली हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कंकाल को जांच के लिए भेज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Read More