- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 22 मार्च.मनीष दुबे। जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने गैस सिलेण्डर की बढ़ती कीमतों और किल्लत के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता अग्रसेन चौराहे पर एकत्र होकर गैस सिलेण्डर छपे हुए एप्रिन पहनकर पैदल चलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आकर माल्यार्पण करते हैं। उक्त एप्रिन में सिलेंडर की 2014 और 2026 की कीमतों का भी जिक्र था, उसके पश्चात सर्वप्रथम गैस चूल्हे को नाली में डालकर जलाने का प्रयास किया, लेकिन गैस चूल्हा नहीं जला फिर लकड़ियों से चूल्हा जलाकर बेसन, पालक, धनिया, आलू, प्याज डालकर पकौड़ियां बनाकर…
भिण्ड, 22 मार्च। मप्र के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार की रात रावतपुरा सरकार धाम पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान महाराज के दर्शन कर आशीष प्राप्त किया एवं रावतपुरा धाम के महंत रविशंकर महाराज से भेंट कर लम्बी चर्चा की। डॉ. मिश्रा रात आठ बजे रावतपुरा धाम पहुंचे और सीधे आरती में शामिल हुए। इसके बाद सभी मंदिरों के दर्शन करने के बाद उन्होंने लगभग तीस मिनिट तक रविशंकर महाराज से बंद कमरे में चर्चा की। हालांकि पूर्व गृहमंत्री के अचानक रावतपुरा धाम दौरे को लेकर लोगों के बीच अनेक प्रकार की चर्चाएं की जा रहीं हैं। कुछ लोगों द्वारा…
– पानी बचाओ पानी बढ़ाओ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश – विश्व जल दिवस पर सुप्रयास द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 22 मार्च। विश्व जल दिवस के अवसर पर सिटी प्राइड हाईस्कूल में सुप्रयास संस्था द्वारा जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों एवं समाज को जागरूक करना था। मुख्य अतिथि प्रो. इकबाल अली ने अपने संबोधन में जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन है और इसके बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर समस्या बनता जा रहा…
– जल स्त्रोतों का संरक्षण आवश्यक : जयप्रकाश – जअप मेहगांव द्वारा जल बचत संवाद कार्यशाला आयोजित भिण्ड, 22 मार्च। मप्र जन अभियान परिषद मेहगांव द्वारा ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में विश्व जल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्रों के साथ जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से जल बचत संवाद एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ‘जल शक्ति से नव भक्तिÓ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. इकबाल अली एवं ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। जल के…
– 1.83 करोड़ की लागत से बना पीएचसी रमा का सांसद ने किया उदघाटन भिण्ड, 22 मार्च। सांसद संध्या राय ने जनपद अटेर के ग्राम रमा में 1.83 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव, सरपंच रमा, ग्रामीणजन, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद संध्या राय ने कहा कि सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाएंगी और दूरस्थ इलाकों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी। सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इसी का उदाहरण…
– कंधे से कंधा मिलाकर जलकुंभी हटाने का बीड़ा उठाया भिण्ड, 22 मार्च। जल संरक्षण की दिशा में एक अनूठी मिसाल कायम करते हुए कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में गौरी सरोवर पर विशाल श्रमदान कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आमजन ने कंधे से कंधा मिलाकर जलकुंभी हटाने का बीड़ा उठाया। यह प्रयास न केवल सरोवर को स्वच्छ बनाने में सफल रहा, बल्कि सामूहिक एकता का प्रतीक भी बन गया। कार्यक्रम में कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने खुद बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जब…
– आर्य ने किया शुभारंभ, जिला प्रभारी पटेल के संबोधन के साथ हुआ समापन भिण्ड, 22 मार्च। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के कौशल विकास हेतु आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026 का सफलता पूर्वक समापन हो गया। इस कार्यक्रम में मण्डल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जहां उन्हें आगामी राजनैतिक चुनौतियों और पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया। प्रथम दिन प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनैतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार परिवार है।…
– विधायक देसाई एवं पूर्व मंत्री आर्य ने जुलूस को दिखाई हरी झण्डी भिण्ड, 22 मार्च। गोहद नगर में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान पारसनाथ का जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही तीन हाथी, 15 बग्घी, तीन बैंड, ढोल ताशे आदि के साथ जन्म का उत्सव मनाते हुए जुलूस निकाला गया, जो कार्यक्रम स्थल काशी बनारस महर्षि अरविद महाविद्यालय गोहद से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से घूमते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे एवं गरबा नृत्य तथा डांडिया नृत्य करते हुए पूरे नगर में खुशी का…
भिण्ड, 22 मार्च। अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से संघ लोकसेवा आयोग यूपीएससी की परीक्षा में देश मे 95वीं रैंक में उत्तीर्ण कर आईएएस बनने के बाद जब हस्सान खान पहली बार नगर दबोह पहुंचे तो नगरवासियों ने उनका पलक-पांवड़े बिछाकर स्वागत किया। हर कोई अपने उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर दिखा। स्थानीय झण्डा चौक पर हस्सान खान के रिस्तेदारों ने जन समुदाय के साथ उनका भव्य स्वागत किया। नगर की सीमा में प्रवेश करते ही युवाओं के हुजूम ने आतिशबाजी के साथ उनकी अगवानी की। विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों ने साफा बांधकर और स्मृति चिन्ह भेंट…
जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल शक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी आयोजित भिण्ड, 22 मार्च। मप्र जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान एवं ‘जल शक्ति से नव भक्तिÓ कार्यक्रम के अंतर्गत शाप्त पीएमश्री एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में जल संरक्षण विषय पर प्रभावशाली संगोष्ठी आयोजित की गई।कार्यक्रम का आयोजन लीड नवांकुर संस्था पावन पथ समाजसेवा जन कल्याण समिति भिण्ड के तत्वावधान में किया गया, जिसमें जल संरक्षण और वर्षा जल की प्रत्येक बूंद को सहेजने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया, लीड संस्था प्रमुख अतुलकांत…

