भिण्ड, 22 मार्च.मनीष दुबे। जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने गैस सिलेण्डर की बढ़ती कीमतों और किल्लत के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता अग्रसेन चौराहे पर एकत्र होकर गैस सिलेण्डर छपे हुए एप्रिन पहनकर पैदल चलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आकर माल्यार्पण करते हैं। उक्त एप्रिन में सिलेंडर की 2014 और 2026 की कीमतों का भी जिक्र था, उसके पश्चात सर्वप्रथम गैस चूल्हे को नाली में डालकर जलाने का प्रयास किया, लेकिन गैस चूल्हा नहीं जला फिर लकड़ियों से चूल्हा जलाकर बेसन, पालक, धनिया, आलू, प्याज डालकर पकौड़ियां बनाकर पत्रकारों सहित आस-पास के दुकानदारों को खिलाकर बीजेपी सरकार द्वारा बढ़ती हुई रसोई गैस की कीमत और किल्लत विरोध किया।
ऐसा अनोखा प्रदर्शन प्रदेश में सिर्फ भिण्ड जिले में हुआ है। कार्यक्रम के अंत में तहसीलदार भिण्ड रणजीत सिंह कुशवाह को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में की की गई 60 रुपए की वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई एवं शहर में कालाबाजारी रोकने की भी मांग की गई उज्ज्वला योजना के सिलेंडर भी रही नहीं भरे जा रहे हैं इनको उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी द्वारा कहा गया था कि नाली में गैस बनती है, इससे लोग गैस चूल्हा जलाएं, लेकिन उनके द्वारा नाली से गैस चूल्हा जलाने पर चूल्हा जला ही नहीं, बीजेपी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं, इसी प्रकार देश के अंदर रसोई गैस की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं, जिससे आमजन पर महंगाई का भार बढ़ गया है और मोदी सरकार की असफल विदेश नीति के कारण रसोई गैस की किल्लत भी हो रही है, इससे आमजन परेशान है, व्यापारी वर्ग के काम धंधे में उपयोग होने वाला व्यावसायिक सिलेण्डर भी बाजार से गायब हो गया है, बड़े शहरों में रहने वाले लोग ग्रामीण क्षेत्र की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सोपात सिंह जाटव, वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामहर्ष सिंह कुशवाह, रेखा भदौरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, पानसिंह बाबूजी, अनिल भारद्वाज, हलीम पठान, स्मिता शर्मा, स्नेहलता जैन, मुकेश गर्ग, हिम्मत सिंह हरिऔध, रामजीलाल शाक्य, बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, मुन्ना, बलराम जाटव, चैतन्य शर्मा, आशुतोष शर्मा, वीरेन्द्र यादव, जुग्गन दीक्षित, राजेन्द्र यादव, प्रमोद जैन डब्बू, संजीव बरुआ, दर्शन सिंह तोमर, शैलेन्द्र भदौरिया, शंकर जैन, बॉबी जैन, सुशांत सिंह, कुलदीप भारद्वाज, बिरजू यादव, देवेन्द्र चतुर्वेदी, गोपाल मिश्रा आस्तिक, हरिशंकर तिवारी, सोहन तिवारी, पार्षदगण दीपक शर्मा, रामहेत शाक्य, जद्दू खान, शैलेन्द्र सिंह, करण तोमर, राघवेन्द्र कंकर, मुकेश सिंह बाराकलां, राजवीर खन्ना, डॉ. नरेन्द्र शाह, वकील खान, शीला, सुखदेवी, रीता, संगीता बघेल, रिंकी बघेल, मिथलेश, अनिरुद्ध त्रिपाठी, ऋषिकेश शाक्य, देवेंद्र चतुर्वेदी, पार्षद स्वदेश कुशवाहा, पिंटू शर्मा, बॉबी तोमर, कोकसिंह, आकाश शर्मा, करन खटिक, जितेन्द्र गोयल, ब्रजभान गोयल, अंकित, पंकज वर्मा आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


