Author: Jagran Today

भिण्ड, 22 मार्च। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरसिंह चौहान ने रविवार को भिण्ड जिले के ग्राम सगरा एवं ककहारा में चल रहे जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। सीईओ चौहान ने बताया कि जल जीवन मिशन एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में तालाबों का गहरीकरण किया जा रहा है। सगरा में गहरीकरण का कार्य प्रगति पर है, जबकि ककहारा तालाब में तेजी से खुदाई हो रही। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें, ताकि भूजल स्तर में वृद्धि हो…

Read More

– विश्व जल दिवस पर परिचर्चा आयोजित भिण्ड, 22 मार्च.मनीष दुबे। नवांकुर संस्था चौधरी रूपनारायण दुबे समाज कल्याण समिति द्वारा विश्व जल दिवस पर पर चर्चा का आयोजन संस्था मुख्यालय कुशवाहा कॉलोनी इटावा रोड पर किया गया। इस अवसर पर मप्र जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान वाल्मी भोपाल के मास्टर ट्रेनर संजय सिंह यादव ने कहा ने कहा कि हम जल संकट झेल रहे हैं। संकट चाहे वह पर्यावरण का हो या पानी हो, इन समस्याओं के बीच जितने भी कारण हैं उसमें एक बड़ा कारण प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हैं, इसी वजह से हमारी नदियां सूख रही है। डॉ.…

Read More

– श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश भिण्ड, 22 मार्च। शहर की ऐतिहासिक धरोहर और प्रमुख जल स्त्रोत गौरी सरोवर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए रविवार को भिण्ड पटवारी संगठन द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन के प्रयासों को बल देते हुए पटवारियों ने सरोवर के तट पर एकत्रित होकर श्रमदान किया और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अभियान की शुरुआत सुबह पटवारी संगठन के जिलाध्यक्ष विनायक तोमर के नेतृत्व में हुई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हाथों में झाडू और तसले लेकर सरोवर किनारे फैली गंदगी, पॉलीथिन और कचरे…

Read More

भिण्ड, 22 मार्च. मनीष दुबे। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजितनाथ भिण्ड का शपथ विधि (संकल्प समारोह) व्यापार मण्डल धर्मशाला में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष फेडरेशन अनिल जैन, शपथ विधि अधिकारी आलोक जैन (राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव झांसी) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में चंबल रीजन के अध्यक्ष अनुपम चौधरी उपस्थित रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि अतिशय क्षेत्र वल्लभपुर बरही न्यास के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन, नरेश चंद्र जैन नुन्हाड़ वाले सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद कुमार (मामा मिठाई परिवार) द्वारा मंच उद्घाटन से हुआ।…

Read More

– लहार और मिहोना में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण भिण्ड, 22 मार्च। लहार एसडीएम विजय सिंह यादव ने शनिवार की शाम क्षेत्र की गैस वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए इंडेन और भारत गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। लहार और मिहोना में हुई इस कार्रवाई से गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने न केवल स्टॉक रजिस्टर खंगाला, बल्कि सुरक्षा मानकों की भी कड़ी जांच की। एसडीएम विजय सिंह यादव ने गैस गोदामों में पहुंचकर वहां रखे सिलेण्डरों की संख्या का रिकार्ड से मिलान किया। वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के…

Read More

– पीड़ित बोला-4 माह का समय बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं, आरोपी पर राजीनामा करने का बना रहे दबाव भिण्ड, 22 मार्च। जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरौली निवासी एक पीड़ित ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसपी डॉ. असित यादव से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित नरेन्द्र सिंह गौर ने एसपी डॉ. असित यादव को दिए आवेदन में बताया…

Read More

भिण्ड, 22 मार्च.मनीष दुबे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर सरकार के प्रमुख के रूप में 8,931 दिन पूरे किए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चामलिंग 8930 दिन तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे ।इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा समर्पण, कर्तव्य और राष्ट्र की प्रति असीम प्रतिबद्धता का प्रतीक…

Read More

– सिविल सर्जन को सफाई व्यवस्था बढ़ाने और वार्डों का नियमित निरीक्षण करने को कहा – उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने की इस पहल की सराहना भिण्ड, 22 मार्च। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने नव दिवसीय नवसंकल्प अभियान के अंतर्गत भिण्ड जिला पंचायत में चल रही अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान न केवल महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि समाज के हर वर्ग की बेटियों को नेतृत्व का अवसर देकर एक नए भारत की नींव रख रहा है। उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से चौथे दिन की अध्यक्ष बनीं कुमारी रागिनी को शुभकामनाएं देते…

Read More

भिण्ड, 22 मार्च। मेहगांव क्षेत्र के ग्राम कतरौल स्थित सिद्धेश्वर हनुमान टेकरी मन्दिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शुक्रवार 27 मार्च से किया जा रहा है। कथा का वाचन कथा व्यास आकाश कृष्ण शास्त्री सिहोनियां वाले करेंगे। जानकारी देते हुए टेकरी मन्दिर के महंत 1008 रामदास महाराज ने बताया कि महामण्डलेश्वर योगिराज परशुराम दास महाराज एवं दंदरौआ धाम के महंत महामण्डलेश्वर रामदास महाराज के आशीर्वाद से इस संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पारीक्षत सिद्धेश्वर टेकराम सरकार होंगे। कथा की व्यवस्था कतरौल ग्रामवासी एवं भक्तगण संभालेंगे। कथा समापन पूर्णाहुति एवं भण्डारा शुक्रवार तीन अप्रैल को होगा।

Read More

– राकेश अचल हम हिन्दुस्तानी अक्सर मंगल की तलाश में जंगल की ओर रुख करते हैं, लेकिन जिस रफ्तार से मप्र जंगलों का सफाया करने में देश में पहले स्थान पर आया है उसे देखते हुए इस बात की आशंका बढ़ गई है कि मप्र के जंगल भविष्य में मंगल मनाने के लिए रहेंगे भी या नहीं? गत दिनों जंगलों की वैध-अवैध कटाई के मामले में मप्र के नं.वन रहने की खबर सुरखी में छपी तो लेकिन संवेदनशील समाज की ओर से इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। होती भी कैसे, भारतीय समाज पिछले एक दशक में प्रतिक्रिया हीन…

Read More