- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– शिविर में प्राप्त 144 आवेदनों में से 93 का मौके पर हुआ निराकरण भिण्ड, 23 मार्च.मनीष दुबे। संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत सोमवार को रामलीला मैदान मेहगांव मौ रोड में खण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत भिण्ड के सीईओ वीरसिंह चौहान, एसडीएम मेहगांव, एसडीओपी मेहगांव सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जनप्रतिनिधियों में आलोक शुक्ला, जनपद पंचायत मेहगांव अध्यक्ष आशादेवी एवं नगर परिषद मेहगांव अध्यक्ष कंचन राठौर उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन…
– जिला समन्वयक एवं सह समन्वयक सर्व सम्मति से चयनित भिण्ड, 23 मार्च। शहर के गायत्री प्रज्ञापीठ कुम्हरौआ परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला भिण्ड की समिति के जिला समन्वयक एवं सह समन्वयक का चयन किया गया। इसमें जिला समन्वय समिति के समन्वयक दायित्व के लिए सुरेन्द्र सिंह चौहान के नाम का प्रस्ताव भानु प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा रखा गया, जिसे सभी लोगों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। सह समन्वयक हेतु भानुप्रताप सिंह भदौरिया का नाम का प्रस्ताव सभी लोगों ने सर्व सम्मति से किया। जिला समन्वय समिति को यह अधिकार दिया गया कि अपने दायित्वों के निर्वहन…
– शहीद दिवस पर एमजेएस कॉलेज में कार्यशाला आयोजित भिण्ड, 23 मार्च। शहीद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के निर्देशन और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने बताया कि शहीद दिवस केवल शोक का दिन नहीं है, बल्कि प्रेरणा का दिन है। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान औपनिवेशिक शासन के खिलाफ भारत की लड़ाई में एक निर्णायक क्षण था। उनकी बहादुरी, बुद्धिमत्ता…
भिण्ड, 23 मार्च.मनीष दुबे। भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 अटेर विधानसभा क्षेत्र के पीपरी मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर विरासत होटल में आयोजित किया गया। जिसके द्वितीय दिवस में प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणी योजनाओं को केन्द्रित करते हुए कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया। समापन सत्र पर भारत माता एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर भाजपा नेता डॉ. दुबे ने माल्यार्पण कर किया। समापन सत्र में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने राज्य सरकार की योजनाओं को समझाते…
भिण्ड, 23 मार्च। मप्र जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मप्र शासन) द्वारा ब्लॉक मेहगांव के सेक्टर क्र.3 अंतर्गत ग्राम मानिकपुरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम चौपाल, वृक्ष पूजन एवं पंछियों के लिए पानी के स्कोरे टांगें गए। कार्यक्रम में प्रो. इकबाल अली, ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा एवं नवांकुर संस्था प्रतिनिधि श्यामसुंदर त्यागी उपस्थित रहे। जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को जन-जन तक पहुँंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानिकपुरा द्वारा एक महत्वपूर्ण ग्राम चौपाल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक समन्वयक…
– महिला सशक्तिकरण की बनीं मिसाल भिण्ड, 23 मार्च। जिला पंचायत भिण्ड की अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया के अभिनव एवं दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित नव दिवसीय नव संकल्प अभियान लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस अनूठे अभियान के पांचवे दिन एक दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में कुमारी रावी कुशवाहा पुत्री पूरना राकेश कुशवाहा निवासी ग्राम अड़ोखर ने दायित्व संभाला। जिला पंचायत कार्यालय में पदभार ग्रहण करने पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वंदना ने रावी का आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत वंदना एवं जिला परियोजना अधिकारी नितिन दुबे ने उन्हें जिला पंचायत के विभिन्न…
भिण्ड, 23 मार्च। भारत विकास परिषद (मध्य भारत उत्तर प्रांत) द्वारा कैंसर पहाड़िया स्थित शीतला सहाय सभागार ग्वालियर में आयोजित प्रांतीय कार्यक्रम आभार में भिण्ड जिले की शाखाओं ने अपनी सेवा और समर्पण का लोहा मनवाया। कार्यक्रम में प्रांत भर की कुल 29 शाखाओं ने शिरकत की, जहां वर्षभर की गतिविधियों के मूल्यांकन के आधार पर पुरस्कार वितरित किए गए। भिण्ड जिले की विवेकानंद शाखा और जागृति शाखा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले को गौरवान्वित किया। विवेकानंद शाखा ने परिषद के निर्देशों का पालन करते हुए गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन, विशेष एनीमिया शिविर, पौधारोपण, बालिकाओं को गोद लेने, प्रांतीय कार्यशाला…
भिण्ड, 23 मार्च। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का दीक्षा कल्याणक पौष कृष्ण एकादशी को वाराणसी में हुआ। 30 वर्ष की आयु में सांसारिक भोगों से विरक्त होकर उन्होंने नव लोकांतिक देवों की विनती पर वर्षिदान दिया और 300 अन्य राजाओं के साथ विशाला शिविका में बैठकर आश्रमपद उद्यान में अशोक वृक्ष के नीचे दिगंबर दीक्षा ग्रहण की। पार्श्व कुमार जन्म से ही तीन ज्ञान के धनी थे और सांसारिक जीवन से निर्लिप्त रहते थे। दीक्षा से एक वर्ष पूर्व, लोकांतिक देवों ने प्रभु को धर्मतीर्थ के प्रवर्तन (दीक्षा) के लिए प्रेरित किया। इसके बाद भगवान ने एक…
भिण्ड, 23 मार्च। विद्यालयीन शिक्षक संघ इकाई गोहद एवं भारत विकास परिषद शाखा गोहद द्वारा शामावि सर्वोदय गोहद में शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सर्वप्रथम उपस्थित शिक्षक साथियों ने शहीद ए आजम भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य बालक गोहद सचेन्द्र कांकर ने भगत सिंह के प्रेरणादायक जीवन चरित्र को सभी के समक्ष रखा। सत्यभान सिंह गुर्जर ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगत सिंह हम सभी के दिलों में आज भी जिंदा है। वे भारतीय युवाओं के…
– शहीद दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 23 मार्च। डॉ. श्याम बिहारी शर्मा सेवा परिषद ट्रस्ट द्वारा शहीद दिवस के पावन अवसर पर एक निजी कोचिंग संस्थान में प्रेरणादायी एवं भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों को अपने देश के महान क्रांतिकारियों के बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत का संचार करना था। कार्यक्रम में प्रदुमन सिंह भदौरिया एवं जयप्रकाश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदुमन भदौरिया ने कहा कि आज का दिन हमें उन अमर वीरों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी मातृभूमि…

