भिण्ड, 22 मार्च। मप्र के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार की रात रावतपुरा सरकार धाम पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान महाराज के दर्शन कर आशीष प्राप्त किया एवं रावतपुरा धाम के महंत रविशंकर महाराज से भेंट कर लम्बी चर्चा की।
डॉ. मिश्रा रात आठ बजे रावतपुरा धाम पहुंचे और सीधे आरती में शामिल हुए। इसके बाद सभी मंदिरों के दर्शन करने के बाद उन्होंने लगभग तीस मिनिट तक रविशंकर महाराज से बंद कमरे में चर्चा की। हालांकि पूर्व गृहमंत्री के अचानक रावतपुरा धाम दौरे को लेकर लोगों के बीच अनेक प्रकार की चर्चाएं की जा रहीं हैं। कुछ लोगों द्वारा इसे राज्यसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है तो कुछ लोगों द्वारा इसे प्रदेश की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि उनके विश्वसनीय लोगों द्वारा इसे हनुमान जी महाराज के दर्शन एवं रविशंकर महाराज से सामान्य मुलाकात ही बताया जा रहा है। पूर्व गृहमंत्री के दौरे के दौरान लहार तहसीलदार दीपक शुक्ला समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


