Author: Jagran Today

– विकास की लाइट गायब, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ीं नगर की हाईमास्क लाइटें भिण्ड, 29 दिसम्बर। दबोह नगर के मुख्य चौराहों को रोशनी से सराबोर करने के लिए नगर परिषद द्वारा लाखों रुपये खर्च कर लगवाई गई हाईमास्क लाइटें अब सफेद हाथी साबित हो रही हैं। आलम यह है कि कई चौराह से ये कीमती लाइटें गायब हो चुकी हैं और रात होते ही नगर अंधेरे की आगोश में समा जाता है। क्योंकि नगर में लगभग 3 से 4 जगह हाई मास्क लाइटे लगवाई गई थी। जिससे नगर जगमग होता था, परन्तु आज स्तिथि यह है की नगर के हृदय…

Read More

भिण्ड, 29 दिसम्बर। गुलामाने ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी गोहद द्वारा सरकार ख्वाजा गरीब नवाज के 814वे उर्स मुबारक के मौके पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें ग्वालियर के विशेषज्ञ नेत्र रोग, दंत रोग, गायनिक, मेडिसिन, हड़ी रोग के डॉक्टरों ने परामर्श दिया। शिविर में 250 नेत्र रोग एवं 220 अन्य रोगियों ने अपना परीक्षण कराया। कमेटी द्वारा डॉक्टरों का शील्ड शॉल देकर सम्मान किया गया। ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ में उर्स के मुबारिक मौके पर गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्दियों के देखते हुए दो नेबुलाइयर भाप मशीन समाजसेवी शाहरुख राईन, एडवोकेटर बाहिद खान द्वारा दी गई है,…

Read More

भिण्ड, 29 दिसम्बर। जिले के ग्राम हरवंश की खोड़, वार्ड क्र.35 भिण्ड निवासी रवीन्द्र सिंह ने रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन से समाजशास्त्र (मानविकी एवं उदार कला संकाय) में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्राप्त की है। यह उपाधि उन्हें मप्र निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2007 तथा विश्वविद्यालय के ऑर्डिनेंस क्र.16 के सेक्शन 17 के अंतर्गत प्रदान की गई। उनका शोध कार्य ‘डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा किए गए संवैधानिक कार्यों द्वारा अनुसूचित जाति में सामाजिक आर्थिक परिवर्तन- एक समाजशास्त्रीय अध्ययन भिण्ड जिले के विशेष संदर्भ मेंÓ विषय पर आधारित है। इस शोध कार्य का मार्गदर्शन डॉ. अनिता एस. पिल्लई…

Read More

भिण्ड, 29 दिसम्बर.मनीष दुबे। राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार राज्य योजनांतर्गत विभागीय परिसंपत्तियों संधारण योजनांतर्गत जिले की 89 शालाओं की मरम्मत एवं आर्कषक बनाए जाने हेतु कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा प्रशासकीय प्रदाय कर दी गई है। जिस पर लगभग एक करोड़ 9 लाख व्यय होने की संभावना है, उक्त मरम्मत कार्य 31 मार्च 2026 के पूर्व पूर्ण करवाए जाएंगे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक महेन्द्र सिंह सौजन्या, सहायक यंत्री रविशंकर शर्मा द्वारा विकास खण्डवार शालाओं की मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मरम्मत कार्य के अतिरिक्त हैण्डपंप की…

Read More

– कलश यात्रा के साथ होगी गणेश पूजा भिण्ड, 29 दिसम्बर। राष्ट्रीय संत पं. कमलकिशोर नागर महाराज की प्रेरणा से परमार्थ महिला सत्संग मण्डल द्वारा भगवान श्रीराम एवं मां गायत्री, सदगुरू भगवान की कृपा से 25वे वार्षिकोत्सव समारोह के तहत 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन रामजानकी मन्दिर वार्टर वर्क्स भिण्ड में किया जा रहा है। महिला सत्संग मण्डल की संयोजिका महिमा चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ 31 दिसंबर को दोपहर दो बजे कलश यात्रा एवं गणेश पूजन के साथ होगा। तीन जनवरी को कृष्ण…

Read More

भिण्ड, 29 दिसम्बर। विद्यालयीन शिक्षकों ने शा. हाईस्कूल क्यारीपुरा अटेर में पदस्थ सहायक शिक्षक (विज्ञान) रामकुमार यादव के असामायिक निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं ग्राम देहगांव के शिक्षक अजय शर्मा की मां विमला देवी, शिक्षक जगदीश सिंह यादव मघन शिक्षक की धर्मपत्नी, शिक्षक रणवीर सिंह यादव मौ की मां के निधन पर शोक संतृप्त परिवारों के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों में उमेश कुमार सिंह भदौरिया, भंवर सिंह नरवरिया, पुरुषोत्तम श्रीवास, नीरज व्यास, सूरज भान गुर्जर, दिलीप सिंह यादव, मनोज यादव, इन्द्रसिंह राणा, जितेन्द्र पवैया, रमेश कुशवाह, राधारमण बाजपेयी, नरेन्द्र दांतरे, सत्यभान सिंह गुर्जर,…

Read More

– देहरादून की घटना पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने उत्तराखण्ड और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों से की बात – दोषियों पर तुरंत कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री से की चर्चा नई दिल्ली, 29 दिसम्बर। देहरादून में त्रिपुरा के दो रहने वाले एंजेल चकमा और माइकल के साथ हुई घटना को लेकर केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से संवाद किया। सिंधिया ने पीड़ित परिवार के असहनीय दुख के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी पोस्ट में…

Read More

– राकेश अचल मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सोशल मीडिया पर आरएसएस से जुड़ी एक पोस्ट से पैदा हुई बहस थमने का नाम ही नहीं ले रही है। उनकी इस पोस्ट पर बीजेपी से ज्यादा उनकी ही पार्टी के नेताओं के बयान आ रहे हैं। मेरे ख्याल से सुर्खियों मे रहने के लिए दिग्विजय सिंह कुछ भी कह और कर सकते हैं। दिग्विजय सिंह ने पहले विवाद खड़ा किया फिर कांग्रेस की केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक से पहले अपनी इस पोस्ट पर सफाई भी दे डाली कि वो आरएसएस और प्रधानमंत्री…

Read More

– पहले रविवार को ग्वालियर व्यापार मेले में उमड़ा जनसैलाब ग्वालियर, 28 दिसम्बर। ग्वालियर मेला शुरू होने के बाद पहले रविवार को बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। मेले के ज्यादातर सेक्टरों में सैलानियों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। झूला सेक्टर तो सैलानियों से फुल बना रहा। नौनिहालों ने खिलौना कार की तो बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने ऊंट की सवारी की। साथ ही मेले के पारंपरिक पकवान खजला, पापड़, नॉन खटाई, सॉफ्टी, पिण्ड खजूर, भेलपुरी, गाजर का हलवा एवं साउथ इंडियन भोजन का लुत्फ उठाया। सतरंगी रोशनी में नहाए रोमांचक व आकर्षक झूले ही मेले में मनोरंजन व…

Read More

– समाजसेवी और भूतपूर्व सैनिक भी होंगे शामिल – जिला प्रशासन ने कहा- पांच जनवरी को दिल्ली में बैठक भिण्ड, 28 दिसम्बर.मनीष दुबे। ग्वालियर भिण्ड हाईवे सिक्स लेन बनाओ अभियान और गौ अभ्यारण की मांग को लेकर बरेठा टोल प्लाजा पर एक दिवसीय टोल फ्री आंदोलन 29 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष कालीदास महाराज ने कहा कि अभियान पूरी तरह शांति पूर्ण और मर्यादित होगा मालनपुर टोल प्लाजा पर ही प्रेस वार्ता होगी और आगे के अखंड अभियान का ऐलान होगा। उन्होंने कहा कि जिले भर…

Read More