- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 13 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा सदन में 16, 17, 18 अप्रैल को विशेष नारी शक्ति बंधन अधिनियम के लिए बुलाया जा रहा है, यह नारी शक्ति बंधन अधिनियम देश की महिला सशक्तिकरण को मजबूती और महिलाओं का नेतृत्व प्रदान करेगा। इसी योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने…
भिण्ड, 13 अप्रैल। भारत सरकार द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण सोमवार को शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में देखा एवं सुना गया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रसारित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधन दिया। महाविद्यालय में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण/ आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की विभागाध्यक्ष सिविल इंजीनियरिंग/ नोडल रूपल पुरोहित सहित स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण विचारों को सुना। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना…
भिण्ड, 13 अप्रैल। राजस्थान से लापता हुई महिला को भिण्ड पुलिस ने एण्डोरी थाना क्षेत्रांर्गत ग्राम बेस का पुरा भानपुरा से सकुशल दतस्याब कर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान ग्राम सेमरपुरा थाना मासलपुर जिला करौली निवासी रामसिंह कुशवाह की पत्नी लापता हो गई थी। एण्डोरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि उक्त महिला को ग्राम बेस का पुरा भानपुरा में देखा गया है। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सकुशल दस्तयाब कर इस संबंध में दर्ज इवेंट आईडी 07262 के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित अपने…
भिण्ड, 13 अप्रैल। पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत परियोजना लहार एवं भिण्ड के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर माता एवं शिशु पोषण थीम के तहत विभिन्न सामूहिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपस्थित गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों की माताओं के साथ पोषण विषयक सामूहिक चर्चा आयोजित की गई। चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों को संतुलित आहार, स्तनपान का महत्व, पूरक आहार की सही विधि, एनीमिया की रोकथाम, स्वच्छता एवं बच्चों के समुचित विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लाभार्थियों को स्थानीय उपलब्ध खाद्य पदार्थों से…
– जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर की बैठक आयोजित भिण्ड, 13 अप्रैल। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर की बैठक में आगामी 30 अप्रैल तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई एवं जल्द से जल्द वार्ड और मंडलम कमेटिया बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की मंशानुसार कांग्रेस वार्ड एवं बूथ स्तर पर सक्रियता से काम करेगी हर वार्ड में 25 लोगों की कमेटी बनाई जाएगी और 11 सदस्यीय मण्डलम कमेटी भी बनेगी। कांग्रेस पार्टी हर वार्ड में बूथ स्तर पर जाकर जन समस्याओं…
– मरीजों व बस्ती वासियों को वितरित किए फल भिण्ड, 13 अप्रैल। गोहद के सच्चे जनसेवक एवं पूर्व विधायक स्व. माखनलाल जाटव की पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा किए गए जनहित कार्यों और समाजसेवा को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। पुण्यतिथि के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मालनपुर में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर सेवा का संदेश दिया गया। इसके साथ ही वाल्मीकि बस्ती मालनपुर में भी पहुंचकर जरूरतमंद लोगों के बीच फल वितरण किया गया, जिससे कार्यक्रम का…
भिण्ड, 13 अप्रैल। गोहद के पूर्व विधायक माखनलाल जाटव की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गोहद विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गोहद, मालनपुर एवं मौ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों को फल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया तथा स्व. माखनलाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि स्व. माखनलाल जी जाटव एक कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने सदैव क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उनका जीवन जनसेवा और…
भिण्ड, 13 अप्रैल। शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहगांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर और संत रविदास की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रभारी प्राचार्य बृजभान सिंह, रामनरेश नरवरिया, दिनेश थापक, महेन्द्र सिंह, रीना गोयल, नम्रता राठौर, रीना भदौरिया, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, राजेश व्यास, पुरुषोत्तम राजौरिया उपस्थित थे। अतिथियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14अप्रैल 1891 में महू इंदौर में हुआ था। उनका निधन 6 दिसंबर 1956 दिल्ली में हुआ। बाबा साहेब स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून…
भिण्ड, 13 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के एक दिन पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मौ मण्डल के ग्राम नरुआपुरा अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई कर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। यह अभियान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के आव्हान पर आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने झाडू लगाकर परिसर को स्वच्छ किया और लोगों से भी अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में जिला आईटी प्रभारी भाजपा रामू कुशवाह, पार्षद सुल्तान मौर्य, रामकेश गुर्जर, छोटू जाटव एवं नरेन्द्र…
– बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर माकपा ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा भिण्ड, 13 अप्रैल। बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर माकपा ने एसडीओपी कार्यालय गोहद धरना प्रदर्शन कर आरक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर माकपा नेता प्रेमनारायण माहौर ने बताया कि दलित उत्पीड़न और चोरियों की घटनाएं गोहद अनुभाग में कम होने का नाम नहीं ले रही हैं पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय है, थाना स्तर पर कोई सुनने तैयार नहीं है, जनता में पुलिस की धींगामस्ती से आक्रोश बढ़ रहा है, जबकि भिण्ड एसपी द्वारा थाना प्रभारी एवं एसडीओपी की बैठक में गुण्डे बदमाशों पर कार्रवाई के आदेश दिए…

