भिण्ड, 13 अप्रैल। गोहद के पूर्व विधायक माखनलाल जाटव की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गोहद विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गोहद, मालनपुर एवं मौ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों को फल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया तथा स्व. माखनलाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि स्व. माखनलाल जी जाटव एक कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने सदैव क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उनका जीवन जनसेवा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्य और उनकी सादगी आज भी लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुल्तान जाटव, अमरजीत जाटव, अभिलाख सिंह गुर्जर, सौरभ गुप्ता, मनीष श्रीवास, आशिक खान, गिर्राज, गुड्डू निगम, डॉ. अमर सिंह जाटव, जितेन्द्र सिह, रिंकू गुर्जर, बालकृष्ण उचड़िया, डॉ. धीरज गुप्ता, डॉ. बीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


