- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– उपायुक्त सहकारिता और बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में किसानों को दी नई सौगात – जिले की 18 शाखाओं की 168 समितियों में किसान सदस्यता अभियान प्रारंभ भिण्ड, 14 अप्रैल। सहकारिता के माध्यम से किसानों को स्वावलंबी बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प के साथ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित भिण्ड के महा-सदस्यता अभियान का भव्य शुभारंभ औद्योगिक क्षेत्र शाखा मालनपुर की संस्था गुरीखा में किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कृषकों ने सहभागिता की। वहीं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक भिण्ड की जिले की 18 शाखाओं की 168 समितियों में…
– दबोह में प्रथम प्रशिक्षण वर्ग का भूमि पूजन संपन्न भिण्ड, 14 अप्रैल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला लहार के अंतगर्त आयोजित होने वाले प्राथमिक प्रथम प्रशिक्षण वर्ग के भव्य आयोजन के लिए सीनियर बालक छात्रावास के परिसर में पंडितों द्वारा विधि-विधान से भूमि पूजन कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता खण्ड संघ चालक शिवनारायण गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य केवल शारीरिक या मानसिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां शिक्षार्थियों को जीने की कला सिखाई जाती है। उन्होंने जोर देकर कहा…
– 12 लाख प्रतिभागियों के बीच अपनी जगह बनाकर जिले का किया गौरव गान; भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल भिण्ड, 14 अप्रैल। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित माय भारत (मेरा युवा भारत) संगठन के तत्वावधान में आयोजित ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ में भिण्ड जिले के युवाओं ने सफलता का परचम लहराया है। इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम चरण में मौ के अजय कुशवाह और चितौरा के सौरभ चौधरी ने भिण्ड जिले का नेतृत्व करते हुए देश के शीर्ष युवाओं में अपनी जगह बनाई। कड़े मुकाबले में मिली सफलता फरवरी…
– अंतर विभागीय समन्वय समिति का गठन विकास खण्ड स्तर पर भिण्ड, 14 अप्रैल। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग भिण्ड ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की आय में वृद्धि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मप्र का दुग्ध उत्पादन एवं संग्रहण दुगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की पूर्ति हेतु प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग मप्र शासन द्वारा विभाग में अनेक नई गतिविधियों एवं नवाचार प्रारंभ किए गए है। इसी कम में वर्तमान में प्रदेश में क्षीर धारा ग्राम योजना का कियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना…
भिण्ड, 14 अप्रैल। गोहद नगर में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को नल से पानी की एक-एक बूंद गिरने के लिए टकटकी लगाए इंतजार करना पड़ रहा है। करोड़ों रुपए की लागत से तैयार की गई जल आवर्द्धन योजना भी गर्मी की शुरुआत होते ही दम तोड़ती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, लगभग 118 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत जल आवर्द्धन योजना के टेस्टिंग के दौरान नगर की गलियों और मुख्य मार्गों पर पानी की भरमार देखने को मिली थी। उस समय दो मंजिला मकानों तक पानी पहुंचाने का…
भिण्ड, 14 अप्रैल। ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी सोशल एवं आईटी सेल के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया के पिताजी नृपेंद्र सिंह भदौरिया उर्फ मुन्ना का देहांत हो गया। वह 5 दिसंबर 2025 को हुए एक्सीडेंट के बाद से वे निरंतर संघर्ष कर रहे थे, परंतु वे जीवन की जंग हार गए। उनका दाह संस्कार आज बरौली चंबल घाट उदी जिला इटावा (उप्र) में हुआ। भदौरिया के पिता के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, अटेर विधायक हेमंत कटारे, गोहद विधायक केशव देसाई, पूर्व विधायक मेवाराम जाटव, ग्रामीण कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल, शहर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, प्रदेश…
– पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, लंबा जाम लगा – सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिक कर रहे प्रदर्शन नोएडा, 13 अप्रैल। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार सुबह अचानक हिंसक हो गया। मदरसन समेत छह कंपनियों के श्रमिक पिछले तीन दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन मांगों पर सुनवाई न होने से आक्रोश बढ़ता गया और हालात बिगड़ गए। नाराज प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शन के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया…
📝दीपक चौधरी 📞9826231755 भिण्ड, 13 अप्रैल। भारतीय जनता युवामोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वप्रताप सिंह विष्णु का भिण्ड शहर में भव्य स्वागत किया गया है। वहीं मेहगांव नगर में आलोक शुक्ला, विकास गुप्ता, जनपद अध्यक्ष मेहगांव अशोक जाटव, रामवरन पचौरी लालपुरा, तिवारी गिजुर्रा, मनोज कुमार जैन पीए के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भिण्ड चौराहा पर स्वागत किया गया। पुराना सराफा भिण्ड में आशीष कुमार जैन के नेतृत्व में मनोज कुमार जैन विच्छु, सदर बाजार में राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, आनन्द सोनी, जवाहर लाल जैन, प्रहलाद शर्मा, सतीश कुमार जैन, सोनू कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, जयेन्द्र सिंह तोमर पप्पू आदि कार्यकर्ताओं…
-व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई जाने पर जताई नाराजगी भिण्ड, 13 अप्रैल। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने शा. सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास और शा. महाविद्यालयीन स्तर कन्या छात्रावास भिण्ड का औचक निरीक्षण किया। छात्रावासों की व्यवस्थाओं को देखते हुए कलेक्टर ने कक्षों, डायनिंग रूम, किचन और शौचालयों की सफाई का जायजा लिया। छात्रों से सीधे बातचीत कर उनकी परेशानियों की जानकारी ली और मौके पर ही वार्डन को कमियों को दूर करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने अधिकांश व्यवस्थाओं को संतोषजनक नहीं पाए जाने और सफाई की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने वार्डन…
-समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, आज होंगी ग्रामसभाएं भिण्ड, 13 अप्रैल। समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने सीएम हेल्पलाइन पर विशेष फोकस किया। विभागवार लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा के बाद उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। अधिक दिनों से लंबित शिकायतों को शिकायतकर्ता से…

