- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 14 अप्रैल। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और पंचशील सिद्धांतों के स्मरण के साथ हुई। ग्राम सभाओं में पोषण पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों को कुपोषण मुक्त पंचायत बनाने की शपथ दिलाई गई और मोटे अनाज (श्रीअन्न) के लाभ बताए गए। जिले की मेहगांव, अटेर, लहार और गोहद सहित सभी जनपद पंचायतों में पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और आगामी विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया। ग्राम सभाओं में…
भिण्ड, 14 अप्रैल। जिला कांग्रेस भिण्ड शहर द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती के अवसर पर सब्जी मंडी स्टेशन रोड भिण्ड एवं भीमनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं चल समारोह में शामिल लोगों को कोल्ड ड्रिंक एवं ठंडा पानी पिलाकर स्वागत भी किया। इस अवसर जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण कर के देश की आजादी के बाद विकास में अहम योगदान दिया है, आज उनकी 135वीं जयंती के अवसर पर शपथ लेते हैं कि उनके बताए हुए…
– माकपा ने मनाई बाबा साहब डॉ. अम्बडकर की जयंती भिण्ड, 14 अप्रैल। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वी जयंती पर सीटू और माकपा कार्यकर्ताओं ने सब्जी मण्डी भिण्ड स्थिति उनकी प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सीटू जिला अध्यक्ष विनोद सुमन ने बताया कि वर्तमान सरकारों की नीतियों की समीक्षा की जाए तो मार्क्सवादी विचारधारा की केरल और पश्चिम बंगाल की सरकारों ने बाबा भीमराव अम्बेडकर के सपनों को साकार किया है। पश्चिम बंगाल 35 साल वाममोर्चा सरकार ने भूमि सुधार कानून को व्यवहार में लागू करते हुए भूमिहीन, दलित, पिछड़ा, आदिवासी परिवारों को…
भिण्ड, 14 अप्रैल। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर में भव्य और विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। यह चल समारोह गोहद चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और बाबा साहब के विचारों का स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, प्रशांत आर्य, प्रमोद कामत, विधाराम सेजवार एवं भीकम कौशल के नेतृत्व में ईटायली गेट पर…
भिण्ड, 14 अप्रैल।बूथ क्र.307 वार्ड 6 दबोह नगर में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती दबोह भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी ने समस्त कार्यकर्ताओ के साथ धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिनमें मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी, पूर्व महामंत्री राममोहन मुदगिल, पूर्व पार्षद माखन कक्कू, दिलीप नायक, बूथ प्रवक्ता जितेन्द्र यादव, मुन्ना ठेकेदार, रवि कुशवाह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
भिण्ड, 14 अप्रैल। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर दबोह नगर में भारी उत्साह और उल्लास देखा गया। इस उपलक्ष्य में समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा एक विशाल और भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में बाबा साहेब के अनुयायियों ने भाग लिया। जुलूस का शुभारंभ भुजरिया मोहल्ला से बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। जो नगर के चौक मोहल्ला, रीक्षा मोहल्ला, गणेश चौक, कोच रोड, आबास ग्रह होता हुआ पतारा मोहल्ला पहुंचा। इस जुलूस में बाबा साहेब के जीवन दर्शन को दर्शाती मनमोहक झांकियां नीली पगड़ी और हाथों…
भिण्ड, 14 अप्रैल। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर परिषद कार्यालय एवं संपूर्ण मालनपुर क्षेत्र में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर गरिमामय कार्यक्रमों आयोजित किए गए। नगर परिषद कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. आंबेडकर को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। तत्पश्चात मालनपुर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थापित उनकी प्रतिमाओं पर भी साफ-सफाई, धुलाई एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर के विचारों एवं उनके द्वारा किए गए सामाजिक उत्थान के कार्यों को स्मरण करते हुए सभी नागरिकों से उनके…
भिण्ड, 14 अप्रैल। संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती सोमवार को मालनपुर में हर्षोल्लास से मनाई गई। संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब को नमन कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। आश्रम परिसर में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर गोहद विधायक केशव देसाई, पूर्व विधायक रणवीर जाटव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया और नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश किरार ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रणवीर जाटव ने आश्रम समिति को 51 हजार रुपए देने की…
भिण्ड, 14 अप्रैल। सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत जमना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने हेतु पात्र लाभार्थियों को श्रवण यंत्र एवं 2 बैटरी ऑपरेटेड ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान कहा गया कि इस प्रकार की गतिविधियां जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कंपनी का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक विकास में भी सक्रिय योगदान देना है। इस अवसर पर कंपनी के प्रेसिडेंट एके गोयल, जीएम एचआर एनएमक्यू शम्सी, अरुणेश भदौरिया, डॉ. राजेश शाक्य, डॉ. सूरज पाल, प्रिया सिंह, रेनू राजावत, एडमिन मैनेजर…
– एनजीओ एवं नगर परिषद कागजों में स्वच्छता दिखा कर लूट रही वाहवाही भिण्ड, 14 अप्रैल। मालनपुर नगर में सरकार के स्वच्छ भारत स्वच्छ शहर स्वच्छ नगर गांव के अभियान पर पलीता लगा रहे, कंपनियां जिम्मेदार अधिकारी कई बार कंपनियों पर ठोस कार्रवाई के लिए दे चुके हैं, आश्वासन नगर परिषद एवं फीडबैक एनजीओ मिलकर नगर मालनपुर में सफाई के लिए कागजों में वाहवाही लूट रही है, लेकिन धरातल की हकीकत कुछ और ही है। पूरा मामला यह है कि कई कंपनियों के जिम्मेदार अधिकारी पढ़े-लिखे अधिकारी स्वच्छता की ओर ध्यान न देते हुए नगर को दूषित करने पर तुले…

