भिण्ड, 13 अप्रैल। पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत परियोजना लहार एवं भिण्ड के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर माता एवं शिशु पोषण थीम के तहत विभिन्न सामूहिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपस्थित गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों की माताओं के साथ पोषण विषयक सामूहिक चर्चा आयोजित की गई। चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों को संतुलित आहार, स्तनपान का महत्व, पूरक आहार की सही विधि, एनीमिया की रोकथाम, स्वच्छता एवं बच्चों के समुचित विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लाभार्थियों को स्थानीय उपलब्ध खाद्य पदार्थों से पौष्टिक आहार तैयार करने के तरीके बताए गए। साथ ही बच्चों के नियमित वजन मापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा परिवार स्तर पर सकारात्मक पोषण व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कुपोषण में कमी लाना तथा माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न विषयों पर जन-जागरूकता एवं सामुदायिक गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई दिल्ली विज्ञान भवन से नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर पालिका परिषद लहार एवं नगर पालिका परिषद गोहद में देखा एवं सुना गया।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


