भिण्ड, 13 अप्रैल। शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहगांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर और संत रविदास की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रभारी प्राचार्य बृजभान सिंह, रामनरेश नरवरिया, दिनेश थापक, महेन्द्र सिंह, रीना गोयल, नम्रता राठौर, रीना भदौरिया, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, राजेश व्यास, पुरुषोत्तम राजौरिया उपस्थित थे।
अतिथियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14अप्रैल 1891 में महू इंदौर में हुआ था। उनका निधन 6 दिसंबर 1956 दिल्ली में हुआ। बाबा साहेब स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बने और सामाजिक समानता छुआछूत के प्रति जाति प्रथा के खिलाफ लड़े। बाबा साहब की शिक्षा बड़ौदा के महाराजा गायकवाड़ की, छात्रवृत्ति से इन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय न्यूयार्क और लंदन स्कूल से अर्थशास्त्र, कानून में उच्च शिक्षा प्राप्त की थी। बाबा साहब को 1990 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


