Author: Jagran Today

– कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई में ली अंतिम सांस मुंबई, 12 अप्रैल। भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार बीती रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के माध्यम…

Read More

📝दीपक चौधरी 📞9826231755 रतलाम, 12 अप्रैल। रतलाम शहर के लिए गौरव का विषय है कि ब्यूटी एवं मेकअप इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं मनीषा सुयल को राइजिंग स्टार स्टेट ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का रतलाम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय संस्था की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया कि मनीषा सुयल के उत्कृष्ट कार्यों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। डायरेक्टर नीरज जैन और राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी ने बताया कि हमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजया इंदौर मे संस्कार ब्यूटी पार्लर और अकेडमी…

Read More

भिण्ड, 12 अप्रैल। भगवान परशुराम जन्मोत्सव चल समारोह 29 अप्रैल को ढोल नगाड़ा और गाजे बाजे के साथ निकाला जाएगा। जिसको लेकर लक्ष्मी नारायण बड़े हनुमान मन्दिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। आचार्य मानसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव (19 या 20 अप्रैल अक्षय तृतीया) पर विचार गोष्ठी एवं पूजन कर लिया जाएगा। सभी के विचार विमर्श होने के बाद चल समारोह 29 अप्रैल को मालनपुर बड़े हनुमान मन्दिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजर कर पुन: हनुमान मन्दिर पर ही पहुंचकर संपन्न होगा। इसको लेकर सभी ब्राह्मण समाज के गणमन नागरिकों से बैठक…

Read More

– गोहद एवं अमायन में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण का किया निरीक्षण भिण्ड, 12 अप्रैल। अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने गोहद एवं अमायन में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की प्रगति का अवलोकन करते हुए जनगणना कार्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। अपर कलेक्टर पाण्डेय ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें आपकी भूमिका अहम है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अपने अधीनस्थ प्रगणकों को बेहतर एवं प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान करें। साथ ही जनगणना कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान हेतु भी प्रगणकों का मार्गदर्शन करें, ताकि जनगणना…

Read More

– टुडीला गांव में शॉर्ट आग लगने से 30 बीघा फसल जलकर हुई थी राख भिण्ड, 12 अप्रैल। ग्राम पंचायत टुड़ीला में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किसानों की पकी हुई करीब 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही रविवार को गोहद विधायक केशव देसाई पीड़ित किसानों के बीच टुड़ीला पहुंचे। विधायक ने जले हुए खेतों का मौका मुआयना किया और किसानों से चर्चा कर उनकी परेशानी जानी। किसानों ने बताया कि कटाई के लिए तैयार खड़ी फसल आग से स्वाह हो गई। विधायक देसाई ने पीड़ित परिवारों को…

Read More

– मेहगांव में 20 बीघा में बनेगा दिव्य धाम भिण्ड, 12 अप्रैल। जिले के मेहगांव क्षेत्र में इस वर्ष भूमिया सरकार का 20वां वार्षिक उत्सव भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा, नौ महाकुण्डीय यज्ञ, ज्ञान यज्ञ सप्ताह, शोभा कलश यात्रा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रमों की शुरुआत 30 अप्रैल को होगी, एक मई से हवन-पूजन प्रारंभ होगा। समापन अवसर पर आठ मई को पूर्णाहुति एवं विशाल भण्डारा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 4 से 6 मई तक महादिव्य दरबार का आयोजन रहेगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी…

Read More

– दलित उत्पीड़न और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर होगा धरना भिण्ड, 12 अप्रैल। गोहद अनुभाग में दलित उत्पीड़न और चोरियों की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय है, थाना स्तर पर कोई सुनने को तैयार नहीं है, जनता में पुलिस की धीगामस्ती से आक्रोश बढ़ रहा है, जबकि शुक्रवार को भिण्ड एसपी द्वारा थाना प्रभारी एवं एसडीओपी की ली गई, बैठक में गुण्डों, बदमाशों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए, परंतु थाना स्तर पर भिण्ड एसपी के आदेश का शायद कोई असर पड़ा। बरोना गांव में सरेआम गुंडागर्दी हो चुकी है, दलित…

Read More

भिण्ड, 12 अप्रैल। गोहद नगर में अग्रसेन चौक नया बस स्टैण्ड पर सीएम राइज स्कूल के पास एक दुकान में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने फरियादी के बताए अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी अरविंद पुत्र उदय श्रीवास निवासी गोहद ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात लगभग 10 बजे मोहल्ले के रहने वाले करु गुर्जर तथा रामजी गुर्जर दुकान से उधार सामान लेकर चले गए। रात लगभग 12 बजे जब मैं दुकान बंद करके बैठा था तभी करू, रामजी तथा एक अन्य व्यक्ति आया, जो दूर खड़ा था। उक्त…

Read More

भिण्ड, 12 अप्रैल। बसपा के भिण्ड जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती धूमधाम से जॉन स्तरीय कार्यक्रम छतरपुर में मनाने के लिए भिण्ड जिले के हर गांव, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए छोटी-छोटी बैठकें आयोजित कर तैयारियां चल रही है। मौ नगर एवं आस-पास के क्षेत्र में पोस्टर और बैनर लगाकर बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। मौ में कार्यकर्ताओं के बीच डॉ. सुनील पवैया ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती भारत में ही नहीं बल्कि संपूर्ण…

Read More

– पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर हुई कार्रवाई भिण्ड, 12 अप्रैल। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने लोक सेवक के पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत अटेर एमपी चौधरी तथा पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत लहार उमाशंकर शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर सभागार कक्ष भिण्ड में शनिवार को दोपहर 12 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में एमपी चौधरी सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत अटेर एवं उमाशंकर शर्मा पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत लहार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित…

Read More