भिण्ड, 13 अप्रैल। भारत सरकार द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण सोमवार को शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में देखा एवं सुना गया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रसारित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधन दिया। महाविद्यालय में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण/ आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की विभागाध्यक्ष सिविल इंजीनियरिंग/ नोडल रूपल पुरोहित सहित स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण विचारों को सुना।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का वातावरण ऊर्जा, आत्मविश्वास और गर्व से परिपूर्ण था। जैसे ही प्रधानमंत्री का संदेश स्क्रीन पर प्रसारित हुआ, छात्राओं के चेहरों पर नई उम्मीद और प्रेरणा की चमक साफ दिखाई देने लगी। उनके शब्दों ने नारी शक्ति के महत्व को न केवल उजागर किया, बल्कि हर छात्रा के मन में आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का एक नया संकल्प भी जगा दिया।
महाविद्यालय की रूपल पुरोहित ने इस आयोजन को एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जो छात्राओं को अपने अधिकारों और क्षमताओं के प्रति जागरूक करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवतियों को अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। छात्राओं ने भी इस लाइव प्रसारण को बेहद प्रभावशाली बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों ने उन्हें समाज में अपनी भूमिका को समझने और आगे बढ़ने का साहस दिया है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नारी सशक्तिकरण के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


