- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 13 अप्रैल.मनीष दुबे। मेहगांव नगर के समाजसेवी राजकुमार जैन का निधन हो गया। जैन मेहगांव क्षेत्र में समाजसेवा के लिए जाने जाते थे। गरीब व असहाय लोगों की मदद करना अपनों के लिए तत्पर तैयार खड़े रहना, वे अपनी सेवा समझते थे। विगत कुछ माह से वह कैंसर जैसे रोग से पीड़ित थे। तमाम इलाज के बाद भी कोई स्वास्थ्य लाभ नहीं मिला, आखिर राजकुमार जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन पर कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, मण्डल उपाध्यक्ष मुन्नी नरवरिया, पार्षद राकेश चौधरी, उदय सिंह गुर्जर, रामदत्त ढमोले, विष्णु पुरोहित, राकेश दण्डोतिया,…
– मायका पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप भिण्ड, 13 अप्रैल। गोहद चौराहा थाना क्षेत्रांतर्गत नावली गांव में अज्ञात कारणों के चलते विवाहित युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। वहीं मृतिका के मायका पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार रवि जाटव कोटवार निवासी नावली ने पुलिस को सूचना दी कि रविवार को 7 बजे अज्ञात कारणों के चलते भावना जाटव निवासी नावली ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमवार…
भिण्ड, 13 अप्रैल। गोहद थाना क्षेत्रांतर्गत चंदोखर गांव के पास बस पलटने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिवन्या पुत्री महेन्द्र शिवहरे निवासी गौतम नगर वार्ड क्र.17 अपनी मां के साथ बस में सवार होकर मुरैना से गोहद आ रही थी तभी चंदोखर गांव के पास तेज गति से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में बसा अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके कारण बस के नीचे दबने से बच्ची की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एचआरबी एण्डोरी, गोहद चौराहा 108 एम्बुलेंस एवं एंडोरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में मृत बच्ची का…
– 25 हजार नए किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण और खाद-बीज से जोड़ने का लक्ष्य भिण्ड, 13 अप्रैल। भिण्ड जिले के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सहकारिता के लाभों से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित भिण्ड द्वारा विशाल सदस्यता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहुल पवार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती से 15 मई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले की 168 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से 25 हजार नए किसानों…
भिण्ड, 13 अप्रैल। दबोह के वार्ड क्र.15 स्थित पं. दीनदयाल नगर पुरानी हाट नरसिंह मन्दिर परिसर में आगामी 19 अप्रैल से भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। नरसिंह महाराज भक्त मण्डल एवं क्षेत्रवासियों के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नव कुण्डीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व रामलीला मंचन होगा। कार्यक्रम का श्रीगणेश 19 अप्रैल रविवार को दोपहर एक बजे भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। इसके अगले दिन 20 अप्रैल सोमवार को देव स्थापना, मण्डप पूजन एवं अग्नि मंथन का विधान संपन्न होगा। यज्ञ की पूर्णाहूति 26 अप्रैल रविवार को कन्या पूजन, संत पूजन एवं विशाल भण्डारा…
-विद्यार्थी एमपीटास पोर्टल पर निकाल सकते हैं प्रवेश पत्र भिण्ड, 13 अप्रैल। जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग भिण्ड ने बताया है कि आयुक्त अनुसूचित जाति विकास मप्र भोपाल के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे से एक बजे तक आयोजित की जाना है। उक्त परीक्षा हेतु विद्यार्थी अपने-अपने प्रवेश पत्र एमपीटास पोर्टल पर 19 अप्रैल परीक्षा दिनांक तक निकाल सकते हैं।
– राकेश अचल महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में आरक्षण देने के लिए केन्द्र सरकार 17 अप्रैल से संसद का एक दिवसीय सत्र आहूत कर रही है। सरकार ये प्रमाणित करना चाहती है कि भाजपा सरकार ही महिलाओं का सम्मान करना जानती है, जबकि हकीकत इससे ठीक उलट है। संदर्भ के लिए आपको बता दूं कि केन्द्र सरकार ने महिलाओं को लोकसभा (संसद) और राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए संसद का एक तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। सत्र 16, 17 और 18 अप्रैल…
– सिलीगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने किया दावा सिलीगुड़ी, 12 अप्रैल। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जनसभा में पीएम मोदी ने अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को दावा किया कि चुनाव के बाद राज्य से टीएमसी का जाना तय है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सिलीगुड़ी में उनके रोड शो में जनता ने जिस तरह का समर्थन और स्नेह दिखाया, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि आज की जनसभा टीएमसी की नींद उड़ाने वाली साबित होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने मदरसों के लिए 6 हजार…
भोपाल, 12 अप्रैल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में क्रिकेटर और केरल के कोच अमय खुरासिया द्वारा लिखित हिन्दी पुस्तक ’74 वर्ष बाद’ का विमोचन किया। इस दौरान अमय खुरासिया की बेटी और पुस्तक की सह-लेखिका अमयसी कीर्ति खुरासिया भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमय खुरासिया और सह-लेखिका अमयसी कीर्ति को बधाई दी। यह पुस्तक अंग्रेजी भाषा में भी लिखी गई है। यह पुस्तक भगवान श्रीकृष्ण के गीता में दिए उपदेशों और युद्ध नीतियों की वर्तमान दौर में उपयोगिता पर आधारित है। खुरासिया ने कोच के रूप में गीता और भगवान श्रीकृष्ण…
नई दिल्ली, 12 अप्रैल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर इसकी औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा संविधान के मूल स्वरुप को बदलने की कोशिशे हो रहीं है। इसके लिए सतर्क रहने की जरुरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अंबेडकर के आदर्शों, उनके द्वारा रचित संविधान और उनकी दूरदर्शी सोच के प्रति हमें जागरूकता का प्रचार करना है। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और युवाओं को संबोधित करते…

