– जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर की बैठक आयोजित
भिण्ड, 13 अप्रैल। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर की बैठक में आगामी 30 अप्रैल तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई एवं जल्द से जल्द वार्ड और मंडलम कमेटिया बनाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की मंशानुसार कांग्रेस वार्ड एवं बूथ स्तर पर सक्रियता से काम करेगी हर वार्ड में 25 लोगों की कमेटी बनाई जाएगी और 11 सदस्यीय मण्डलम कमेटी भी बनेगी। कांग्रेस पार्टी हर वार्ड में बूथ स्तर पर जाकर जन समस्याओं को एकत्र करने का काम करेगी एवं आम लोगों को जो परेशानी हो रही है उनका निराकरण करने की भी कोशिश करेगी। बैठक में वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह कुशवाह, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, रेखा भदौरिया, अनुपमा, नेहा भदौरिया, संदीप मिश्रा, स्मिता शर्मा, राजेन्द्र यादव, बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष राहुल सिंह कुशवाह, प्रमोद दीक्षित पीसी, चैतन्य शर्मा, संजीव बरुआ, मोहम्मद इरफान, बलराम जाटव, हरनारायण शर्मा, गजेन्द्र यादव, राकेश भदौरिया, आशुतोष शर्मा, मुकेश गर्ग, कुलदीप भारद्वाज, दीपू दुबे, राघवेन्द्र कांकर, अजय शर्मा, आनंद शांतिस्वरूप शाक्य, दर्शन सिंह तोमर, चंद्रभान सिंह, उमेश सिंह, प्रतीक चौहान, बॉबी तोमर, सोहन तिवारी, नरेन्द्र शाक्य, अचल जादौन, ऋषिकेश कुमार, मोहम्मद शमशाद, मोहन शाक्य आदि मौजूद थे।


