- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 27 अप्रैल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीर सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत जामना का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मांगलिक भवन का चल रहा निर्माण कार्य देखा, गांव में तालाब में बहुत कचरा डाल रखा उसको जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पूरे गांव के जनसहयोग से सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही शांति धाम पर जाने का रास्ता नहीं तालाब के किनारे से शांति धाम जाने का रास्ता 2 दिन में बनाने के निर्देश दिए जिसमें सभी ग्राम वासी श्रम दान करेंगे, ग्राम पंचायत में अवैध रूप से बन रही कालोनियों पर अंकुश रखें, बिना डायवर्सन, टीएनसीपी,…
– सभी बच्चों के पूर्ण टीकाकरण पर जोर भिण्ड, 27 अप्रैल। फूफ ब्लॉक के कमहरौआ उपकेन्द्र अंतर्गत ग्राम कमहरौआ में सोमवार को टीकाकरण जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों और समुदाय के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय को टीकाकरण के प्रति जागरूक करना और सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करना था। बैठक में यूनिसेफ एमपीवीएचए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुमित यादव ने टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टीकाकरण से बच्चे कई जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं, इसलिए किसी भी बच्चे का टीका छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने टीकाकरण सारणी…
– देहात थाना पुलिस का जागरूकता अभियान भिण्ड, 27 अप्रैल। देहात थाना भिण्ड पुलिस द्वारा पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय भिण्ड में सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम, महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया। पुलिस टीम…
– श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा जन सैलाब भिण्ड, 27 अप्रैल। मिहोना के पास ररी गांव में गौड़ बाबा प्रांगण में अयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस कथा वाचक हेमंतकृष्ण शास्त्री महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान अपने सखाओं के साथ गेंद से खेल रहे थे, खेलते-खेलते उस गेंद को कालीदह कुण्ड में फेंक देते है, जिसे उठाने के लिए वह उस कुण्ड में कूद जाते है और कालीदह के पास पहुंच कर उसकी पूंछ पर अपना पेर रख देते हैं जिससे वह जाग जाते है तो शेशनाग को पकड़ते इससे…
भिण्ड, 27 अप्रैल। भक्ति जब चरम पर हो तो दूरियां मायने नहीं रखतीं, कुछ ऐसा ही जज्बा दबोह के युवा लड़के गुड्डू परिहार में देखने को मिल रहा है। बाबा महाकाल के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा को प्रकट करने के लिए गुड्डू परिहार ने साइकिल से उज्जैन तक की अपनी यात्रा शुरू की है। साइकिल पर सवार होकर महाकाल की नगरी की ओर बढ़ रहे गुड्डू परिहार का उत्साह देखते ही बन रहा है। रास्ते में पड़ने वाले गांवों और कस्बों में लोग न केवल उनकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं, बल्कि फूल-मालाओं और जलपान के साथ उनका आत्मीय…
– राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र भिण्ड, 27 अप्रैल। संतों के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में संचालित राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान की स्टार प्रचारक 5 वर्षीय नन्हीं गौरक्षक गायत्री चौहान के नेतृत्व में हजारों नागरिकों ने भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन लहार एसडीएम विजय यादव को सौंपा। लहार नगर के निवासी गौरक्षक संतोष चौहान की सुपुत्री गायत्री चौहान ने नगर के वरिष्ठ समाजसेवियों एवं गौ भक्तों के साथ केसरिया ध्वज लहराते हुए भव्य पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां लगभग 1800 नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रस्तुत…
– नगर के सभी वार्डों में जाकर देख रहे हैं सफाई व्यवस्था, लोगों को कर रहे जागरूक भिण्ड, 27 अप्रैल। मालनपुर नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए विशेष स्वच्छता और सुंदरीकरण अभियान चलाया जा रहा है, इसका उद्देश्य नगर के सभी वार्डों को स्वच्छ सुंदर बनाना है, साथ ही सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करना भी है। नगर सीएमओ अपने ड्यूटी के समय से पहले ही वार्डों में पहुंच कर साफ सफाई का जायजा कर सभी सफाई कर्मियों को विशेष कर वार्डों में सड़कों, गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की साफ निरंतर रखने की हिदायत दे…
भिण्ड, 27 अप्रैल। कहते हैं पुलिस का काम सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालना है, लेकिन मालनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सोनी यह जिम्मेदारी संभालने के साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़ी जिम्मेदारियां भी संभाल रहे हैं। उन्होंने थाने के मुख्य गेट के पास आरओ फिल्टर वाटर कूलर लगवाया है, इससे लोगों को राहत मिलेगी। यहां शीतल जल की सुविधा का लाभ आमजन को मिलेगा और गर्मी में गला तर करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। थाना प्रभारी ने कहा अक्सर देखा जाता है कि गर्मी में दूर-दराज से आने वाले फरियादी व राहगीरों को हाईवे पानी के लिए परेशान होना पड़ता…
– गोहद चौराहा पर चला विशेष यातायात अभियान, हेलमेट धारकों का किया सम्मान भिण्ड, 27 अप्रैल। थाना प्रभारी गोहद चौराहा के नेतृत्व में चौराहे पर विशेष यातायात जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथाइ चालकों को हेलमेट की उपयोगिता और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को समझाइश दी गई और नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। वहीं जो वाहन चालक हेलमेट पहनकर नियमों का पालन करते हुए पाए गए, उनका माला पहनाकर स्वागत कर सम्मानित किया गया। इस पहल…
भिण्ड, 27 अप्रैल। सड़क सुरक्षा को लेकर अक्सर पुलिस का सख्त चेहरा सामने आता है, लेकिन दबोह में पुलिस का एक मानवीय और प्रेरक रूप देखने को मिला। नगर के मुख्य चौराहों पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई, वहीं यातायात नियमों का पालन करने वालों को प्रोत्साहित भी किया गया। चेकिंग के दौरान जो दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहने हुए पाए गए, पुलिस ने उन्हें रोककर फटकार लगाने के बजाय उनका फूल-माला पहनाकर सम्मान किया। पुलिस की इस पहल को देखकर वाहन चालक भी अचंभित…

