– देहात थाना पुलिस का जागरूकता अभियान
भिण्ड, 27 अप्रैल। देहात थाना भिण्ड पुलिस द्वारा पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय भिण्ड में सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम, महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने, कानून का पालन करने एवं समाज में सकारात्मक योगदान देने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में निरीक्षक मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक नागेश शर्मा, अजय यादव, विजय शिवहरे, रत्ना जैन, प्रधान आरक्षक रवि जादौन, आरक्षक फिरोज खान एवं स्कूल स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।


