भिण्ड, 27 अप्रैल। सड़क सुरक्षा को लेकर अक्सर पुलिस का सख्त चेहरा सामने आता है, लेकिन दबोह में पुलिस का एक मानवीय और प्रेरक रूप देखने को मिला। नगर के मुख्य चौराहों पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई, वहीं यातायात नियमों का पालन करने वालों को प्रोत्साहित भी किया गया।
चेकिंग के दौरान जो दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहने हुए पाए गए, पुलिस ने उन्हें रोककर फटकार लगाने के बजाय उनका फूल-माला पहनाकर सम्मान किया। पुलिस की इस पहल को देखकर वाहन चालक भी अचंभित रह गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सजा से ज्यादा जागरूकता जरूरी है, और सम्मान पाकर लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित होंगे। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, तीन सवारी और बिना जरूरी कागजात के घूम रहे चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि हेलमेट बोझ नहीं, जिंदगी का रक्षक है। दबोह पुलिस की इस गांधीगिरी और सकारात्मक सोच की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। लोगों का मानना है कि इस तरह के प्रयासों से जनता और पुलिस के बीच समन्वय बढ़ता है और लोग स्वेच्छा से नियमों का पालन करने के लिए आगे आते हैं। इस दौरान थाना उपनिरीक्षक रविन्द्र माझी, प्रधान आरक्षक आदित्य कुमार, आरक्षक रंजीत, सतेन्द्र गुर्जर मौजूद रहे।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


