Author: Jagran Today

– हर योजना के समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर – मेडिकल कैम्प के रिकार्ड से लेकर 3500 करोड़ सिंचाई योजना तक सिंधिया ने गिनाई उपलब्धियां और तय की आगे की रूपरेखा – लखपति दीदी के संकल्प से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता शिवपुरी, दो हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार – जिला अस्पताल में 200 बिस्तरों के मातृ एवं शिशु विंग से होगा विस्तार शिवपुरी, 26 अप्रैल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को शिवपुरी में आयोजित दिशा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की और…

Read More

– आधारभूत ढांचे से शिक्षा तक एक ही दिन में कोलारस को मिली बहुआयामी विकास की मजबूत नींव कोलारस, 26 अप्रैल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र को पूर्ण रूप से समर्पित करते हुए एक ही दिन में 87.42 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। दिनभर चले विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने आधारभूत संरचना, शिक्षा, प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण और कनेक्टिविटी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। यह दिन कोलारस के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बन गया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई में…

Read More

– राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी ने किया सम्मानित ग्वालियर, 26 अप्रैल। राइजिंग स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से जुड़े पदाधिकारियों को उनके पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए औपचारिक नियुक्ति प्रदान की गई। एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी द्वारा सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर की उपाध्यक्ष सीमा कंसाना विशेष रूप से उपस्थित रहीं। नवनियुक्त पदाधिकारियों में विजया पालीवाल (संस्कार ब्यूटी सैलून…

Read More

भिण्ड, 26 अप्रैल। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित चल समारोह को लेकर ब्राह्मण महासभा जिला भिण्ड की बैठक भगवान परशुराम मन्दिर में आयोजित की गई। जिसमें तय किया गया कि आगामी 10 मई को भगवान परशुराम का चल समारोह बड़े हनुमान मन्दिर से संतोषी माता मन्दिर, पुस्तक बाजार, परेड चौराहा, गोल मार्केट, पुराना किला, माधवगंज हाट होते हुए भगवान परशुराम मन्दिर में पहुंच कर संपन्न होगा। तत्पश्चात पूजा अर्चना की जाएगी। बैठक में ब्राह्मण महासभा भिण्ड के संरक्षक बाबा भगवानदास सेंथिया, ओमप्रकाश पुरोहित, ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष सतीश जोशी, ब्राह्मण महासभा महिला की अध्यक्ष उमा राजौरिया,…

Read More

– युवाओं ने कांकर का माल्यार्पण कर दी बधाई भिण्ड, 26 अप्रैल। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कांकर को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के संचालक मण्डल में संचालक नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से दो वर्ष अथवा आगामी आदेश, जो भी पहले हो तक के लिए मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। यह नियुक्ति बीके चंदेल उप सचिव मप्र शासन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा आदेश 25 अप्रैल…

Read More

भिण्ड, 26 अप्रैल। गर्मी के दिनों में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को पानी की तलाश रहती है। इन दिनों में पक्षियों को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। इनके न मिलने से हर साल कई पक्षियों की मौत हो जाती है। सेवा प्रकल्प के अंतर्गत सामाजिक सरोकारों को जीवंत करते हुए भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय परिसर में पेड़ों और छायादार स्थानों का चयन कर सकोरों को टांगा, ताकि पक्षियों को सुरक्षित और सहज रूप से पानी मिल सके। इसके साथ ही नियमित रूप से इन सकोरों में पानी भरने…

Read More

भिण्ड, 26 अप्रैल। मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन भिण्ड जिला मुख्यालय पर 6 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया। भिण्ड जिले में राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 में कुल 2446 परीक्षार्थी शामिल होने थे। जिसमें प्रथम प्रश्न पत्र में 1835 परीक्षार्थी शामिल हुए और 611 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा दूसरे प्रश्न पत्र में 1817 परीक्षार्थी शामिल हुए और 629 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता दल का गठन कर अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में आयोजित हुई। प्रथम प्रश्न…

Read More

– सीएमएचओ ने किया सीएचसी फूप का औचक निरीक्षण – भीषण गर्मी और लू से बचाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा भिण्ड, 26 अप्रैल। बढ़ती भीषण गर्मी और लू तापघात के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में लू से निपटने हेतु की गई तैयारियों और स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविकता को परखना था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के वार्डों में भारी गंदगी और अव्यवस्था पाए जाने पर सीएमएचओ ने कड़ी नाराजगी…

Read More

– वीडियो वायरल, वन विभाग टीम ने गांव में की पूछताछ भिण्ड, 26 अप्रैल। जिले के अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनेलाल के पुरा में भीम आर्मी के नेता देशराज धारिया का सांप का फन दबाकर प्रदर्शन करते हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें सांप के शरीर से खून टपकता दिख रहा है। यह तमाशा एक फलदान समारोह के दौरान घायल सांप के साथ किया गया। एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने सोनेलाल के पुरा गांव पहुंचकर लोगों से इस मामले में पूछताछ की है और पंचनामा बनाया। वन अधिकारी कृतिका शुक्ला के अनुसार वायरल…

Read More

भिण्ड, 26 अप्रैल। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के मार्गदर्शन में उप जेल गोहद में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मुख्य संरक्षक ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस विशेष जेल लोक अदालत कार्यक्रम में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति गोहद आरती अतुल शुक्ला, न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड अनुभूति गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं पीठासीन अधिकारी विशेष जेल लोक अदालत…

Read More