भिण्ड, 27 अप्रैल। भक्ति जब चरम पर हो तो दूरियां मायने नहीं रखतीं, कुछ ऐसा ही जज्बा दबोह के युवा लड़के गुड्डू परिहार में देखने को मिल रहा है। बाबा महाकाल के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा को प्रकट करने के लिए गुड्डू परिहार ने साइकिल से उज्जैन तक की अपनी यात्रा शुरू की है। साइकिल पर सवार होकर महाकाल की नगरी की ओर बढ़ रहे गुड्डू परिहार का उत्साह देखते ही बन रहा है। रास्ते में पड़ने वाले गांवों और कस्बों में लोग न केवल उनकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं, बल्कि फूल-मालाओं और जलपान के साथ उनका आत्मीय स्वागत भी कर रहे हैं।
गुड्डू परिहार का कहना है कि यह यात्रा केवल शारीरिक बल की परीक्षा नहीं, बल्कि महादेव के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि वह रास्ते भर भगवान शिव का नाम जपते हुए अपनी इस यात्रा को पूरा करेंगे और महाकाल के चरणों में मत्था टेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। वह सैकड़ों किमी की दूरी साइकिल से तय करने का संकल्प लेकर निकले है। गुड्डू के इस साहस को देख क्षेत्र के युवा काफी उत्साहित हैं। चिलचिलाती धूप और कठिन रास्तों के बावजूद गुड्डू निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। महाकाल की कृपा हो तो कोई भी रास्ता मुश्किल नहीं होता। गुड्डू भाई का यह प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। बता दें कि गुड्डू परिहार का तीसरा दिन है और वह कोलारस तक का सफर पूरा कर चुके है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


