– नगर के सभी वार्डों में जाकर देख रहे हैं सफाई व्यवस्था, लोगों को कर रहे जागरूक
भिण्ड, 27 अप्रैल। मालनपुर नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए विशेष स्वच्छता और सुंदरीकरण अभियान चलाया जा रहा है, इसका उद्देश्य नगर के सभी वार्डों को स्वच्छ सुंदर बनाना है, साथ ही सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करना भी है। नगर सीएमओ अपने ड्यूटी के समय से पहले ही वार्डों में पहुंच कर साफ सफाई का जायजा कर सभी सफाई कर्मियों को विशेष कर वार्डों में सड़कों, गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की साफ निरंतर रखने की हिदायत दे रहे हैं और साथ ही कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था की सुनिश्चित की जा रही है।
नगर के वार्डों में नियमित सफाई सार्वजनिक शौचालय को जल्द ही शुरू करना मेन मुख्य बाजारों एवं चौराहों की साफ सफाई आदि कि जा रही हैं, जिससे आमजन को स्वच्छ और आकर्षक वातावरण मिल सके, जिसके लिए नगर सीएमओ अपनी जगह-जगह नजर गड़ाए हुए हैं।
नागरिकों को स्वच्छता में सहयोग की अपील
जन जागरूकता बढ़ाने के लिए कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से मुनादी की जा रही है। नागरिकों को स्वच्छ सर्वेक्षण में फीडबैक देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगर सीएमओ रेहान अली ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और सकारात्मक फीडबैक देकर नगर को स्वच्छता रैंकिंग में आगे बढ़ाने में योगदान दें। इस अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रेहान अली बृजेश किरार वार्डों के दरोगा और सभी सफाई कर्मी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। नगर परिषद सीएमओ ने विश्वास व्यक्त किया कि जन सहभागिता और निरंतर प्रयासों से मालनपुर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।


