भिण्ड, 27 अप्रैल। कहते हैं पुलिस का काम सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालना है, लेकिन मालनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सोनी यह जिम्मेदारी संभालने के साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़ी जिम्मेदारियां भी संभाल रहे हैं।
उन्होंने थाने के मुख्य गेट के पास आरओ फिल्टर वाटर कूलर लगवाया है, इससे लोगों को राहत मिलेगी। यहां शीतल जल की सुविधा का लाभ आमजन को मिलेगा और गर्मी में गला तर करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। थाना प्रभारी ने कहा अक्सर देखा जाता है कि गर्मी में दूर-दराज से आने वाले फरियादी व राहगीरों को हाईवे पानी के लिए परेशान होना पड़ता था, जिसको देख एक वाटर कूलर को जरूरत महसूस की गई, जिस पर यहां लगवाया गया। थाना प्रभारी ने निर्देश दिए हैं कि पानी पीने आने वाले किसी भी व्यक्ति को रोका टोका नहीं जार। हर व्यक्ति निसंकोच पानी पी सकता है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


