भिण्ड, 27 अप्रैल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीर सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत जामना का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मांगलिक भवन का चल रहा निर्माण कार्य देखा, गांव में तालाब में बहुत कचरा डाल रखा उसको जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पूरे गांव के जनसहयोग से सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही शांति धाम पर जाने का रास्ता नहीं तालाब के किनारे से शांति धाम जाने का रास्ता 2 दिन में बनाने के निर्देश दिए जिसमें सभी ग्राम वासी श्रम दान करेंगे, ग्राम पंचायत में अवैध रूप से बन रही कालोनियों पर अंकुश रखें, बिना डायवर्सन, टीएनसीपी, कॉलोनाइजर लाइसेंस के बिना संबंधित को अनुमति नहीं दें। अगर दी गई तो संबंधित सचिव सरपंच के विरुद्ध कार्रवाई होगी, पुराने जर्जर भवन के डिस्मेंटल के लिए तत्काल प्रस्ताव भेजें।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


