- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 27 अप्रैल। स्थानीय पुलिस थाने में पदस्थ थाना प्रभारी राजेश शर्मा के स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और पुलिस विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। विदाई के दौरान माहौल काफी भावुक नजर आया। अपने आत्मीय विदाई समारोह में दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि दबोह की जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों का भरपूर सहयोग मिला। इस बीच थाना प्रभारी भावुक हो गए। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वे 13 थानों में अपनी सर्विस दे…
भिण्ड, 27 अप्रैल। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय कार्यशाला सृजन का आयोजन शीतला सहाय सभागार ग्वालियर में संपन्न हुआ। जिसमें परिषद की गोहद शाखा ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज कराई। प्रांतीय शाखा प्रमुख डॉ. उमा शर्मा के निर्देशन में गोहद शाखा के कुल 11 सदस्यों ने कार्यशाला में सहभागिता की। शाखा द्वारा निर्धारित समय सीमा में प्रांतीय शुल्क जमा कर शुल्क सम्मान भी प्राप्त किया गया, जो शाखा की सक्रियता और अनुशासन का प्रतीक है। कार्यशाला के दौरान उपस्थित सदस्यों ने परिषद के पंच सूत्र- संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण की विस्तृत जानकारी प्राप्त…
भिण्ड, 27 अप्रैल। पूर्व सरपंच दीवान सिंह भदौरिया, राजकुमार सिंह भदौरिया पुजारी विल्होरा वाले की माताजी चौबे भदौरिया का गत 21 अप्रैल को निधन हो गया। उनके निधन पर गणमान्य नागरिकों, राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं शोक संवेदना व्यक्त की है। जिला विकास समन्वय एवं दिशा की बैठक निरस्त भिण्ड। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने बताया कि जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति दिशा की बैठक 28 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में सांसद संध्या राय की अध्यक्षता में आयोजित किए जाने की सूचना दी गई थी। उक्त बैठक अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी…
भिण्ड, 27 अप्रैल। अटेर क्षेत्र के ग्राम सोनेलाल का पुरा में विगत दिवस भीम आर्मी नेता द्वारा सांप के साथ की गई क्रूरता के मामले में वन विभाग ने मामले की जांच के बाद एक नामजद एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोनेलाल का पुरा गांव में करीब चार दिन पहले एक शादी समारोह के आयोजन में वहां करीब ढाई फीट लंबा सांप का बच्चा आ गया। इसी दौरान भीम आर्मी नेता देशराज धारिया और उसके साथियों ने सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान…
भिण्ड, 27 अप्रैल। जिले के आबकारी विभाग में पदस्थ एक अधिकारी के साथ शराब ठेकेदार द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में देहात थाना पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी ठेकेदार के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी महेश कुमार गौड़ ने शिकायती आवेदन में बताया कि 24 अप्रैल को वे जिला आबकारी कार्यालय में शासकीय कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान दोपहर में शराब ठेकेदार राघवेन्द्र कुशवाह कार्यालय पहुंचा और ग्वालियर से अंग्रेजी शराब उपलब्ध कराने को लेकर दबाव बनाने लगा। अधिकारी द्वारा…
भिण्ड, 27 अप्रैल। कांग्रेस ने लहार विधानसभा क्षेत्र में विगत दिवस 21 मंडलम अध्यक्षों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से की गई हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल की अनुशंसा पर संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने इन अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। नियुक्त किए गए मंडलम अध्यक्षों में अनिल गुप्ता को लहार नगर दक्षिण, मन्नान अली काजी को लहार नगर उत्तर, रामेश्वर विश्वकर्मा को दबोह नगर और केशव सिंह को मुरावली का अध्यक्ष बनाया गया है। महिपाल सिंह देवरी कलां, रामेश्वर कौरव जाखोली, भुवनेश तीतविलासी आलमपुर नगर,…
भिण्ड, 27 अप्रैल। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र 23 अप्रैल 2026 के अनुसार नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाना है। इस हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड किरोड़ीलाल मीणा ने नगरीय निकायों के पुनरीक्षण हेतु रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपील प्राधिकारी नियुक्त किए हैं। जिसमें नगर पालिका निगम भिण्ड के लिए अपील प्राधिकारी अपर कलेक्टर भिण्ड एलके पाण्डेय, एसडीएम भिण्ड अखिलेश शर्मा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, वार्ड क्र.1 से 15 के लिए सुश्री शालू दौहरे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड, वार्ड क्र.16-30 के लिए रंजीत सिंह कुशवाह नायब तहसीलदार भिण्ड शहरी, वार्ड…
भिण्ड, 27 अप्रैल। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र 23 अप्रैल 2026 के अनुसार पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 हेतु एक जनवरी 2026 की स्थिति में किया जाना है। इस हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड ने विकासखण्ड की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपील प्राधिकारी नियुक्त किए हैं। जिसमें विकास खण्ड अटेर के लिए एसडीएम अटेर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार अटेर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विकास खण्ड भिण्ड के लिए एसडीएम भिण्ड को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार भिण्ड को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विकास खण्ड गोहद के लिए एसडीएम गोहद…
भिण्ड, 27 अप्रैल। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस तथा स्वरोजगार) मेले का आयोजन 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा। मेले में हीरो माटर्स नीमराना राजस्थान, सिनोवा गेयर ट्रासमिशन प्रालि राजकोट, पेथविस्टा कैरियर सर्किल कोरपोरेशन, नीडेक प्रालि नीराना राजस्थान, सूर्या रोशनी मालनपुर, मिंडा सिल्का इंजीनियरिंग हरियाणा, कोशल विकास केन्द्र ग्वालियर, रिलायंस वेयर हाउस, एमपीएमके वीवीसीएल भिण्ड, भारत पे मर्चेन्ट प्रालि चंबल संभाग भिण्ड, क्विक आईटी सोल्यूशन इन कसंल्टेसी ग्वालियर, चेटमेट सिक्योरिटी,…
– राकेश अचल आज भारत की समस्या दलबदल, खरीद-फरोख्त नहीं है, असल समस्या अवसरवादी दलबदल की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान देश के जन आंदोलनों का हो रहा है। भाजपा योजनाबद्ध तरीके से जन आंदोलनों की विश्वसनीयता समाप्त कर रही है। आप जानते हों या न जानते हों, लेकिन हकीकत ये है कि किसी देश को बर्बाद करने के लिए पहले वहां के लोगों की आंदोलनों में विश्वास को खत्म किया जाता है। पहले आंदोलन फिर वहां की मीडिया को कब्जे में लेकर उसके विवेक को नष्ट किया जाता है। इन दो कदमों के बाद गोदी मीडिया और फर्जी कथावाचक…

