- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– जनसुनवाई से समाधान, मेधावी विद्यार्थियों से संवाद और तकनीकी संस्थान में भविष्य की रूपरेखा – तीन दिनों में तीन हजार से अधिक नागरिकों से सीधे संवाद, शिवपुरी जिले को लगभग 200 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात शिवपुरी, 27 अप्रैल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने शिवपुरी प्रवास के तीसरे दिन जनसेवा, युवा सशक्तिकरण और शैक्षणिक विकास को एक साथ आगे बढ़ाते हुए दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने एक ओर जहां जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान किया, वहीं मेधावी विद्यार्थियों और तकनीकी संस्थान के छात्रों…
– जनअभियान परिषद ने जिले में स्वैच्छिक संगठनों के सशक्तिकरण कार्यक्रम पंख की जिला स्तरीय बैठक आयोजित भिण्ड, 27 अप्रैल। मप्र जन अभियान परिषद की पंख योजना अंतर्गत स्वैच्छिक संगठनों की जिला स्तरीय बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीर सिंह चौहान, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल, उप संचालक पशुपालन विभाग, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद भिण्ड डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, सामाजिक न्यास, उद्यमिता,…
– कुशवाह भिण्ड जिलाध्यक्ष एवं भूता जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त भिण्ड, 27 अप्रैल। मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, महासचिव संजय कामले एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय सीतलानी, महासचिव अशोक सिंधु द्वारा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कांग्रेस प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसमें प्रकोष्ठ का भिण्ड जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाह एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजय भूता को नियुक्त किया गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक सोनी निडर ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय भोपाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/ उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में सर्व सम्मति से मप्र के 25 जिलों में…
भिण्ड, 27 अप्रैल। जिले के गोहद क्षेत्रांतर्गत में सेंट्रल बैंक के सामने कार और मोटर साइकिल की टक्कर में 3 लोग घायह हो गए। जिन्हें डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से उपचार हेतु गोहद अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में सोमवार को दोपहर 3 बजे सूचना मिली कि भिण्ड जिले के गोहद थाना क्षेत्र में सेंट्रल बैंक के सामने कार और मोटर साइकिल की टक्कर में 3 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्ति पर तत्काल गोहद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के…
– राधाकृष्ण यादव मौ, 27 अप्रैल। मौ में थाना प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा, उपनिरीक्षक प्रवेन्द्र गोड़ एवं मौ थाना स्टाफ द्वारा सघन चेकिंग अभियान में ट्रैफिक नियम के तहत लोगों को समझाएं दी गई और कहा कि दोपहिया वाहन पर दो लोग ही बैठें, वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें, शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं। साथ ही सबसे अच्छा कार्य मौ पुलिस द्वारा हेलमेट पहनने वालों का फूल माला व गुलाब देकर स सम्मान किया गया। इस अवसर पर मौ पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही। ट्रैफिक नियम मप्रशासन ने सड़क सुरक्षा और हादसों को कम करने के…
-दिन का तापमान 46 डिग्री से ऊपर, रात में भी बढ़ी गर्मीै भिण्ड, 27 अप्रैल। जिले में गर्मी के तेवर बढ़ने लगे हैं, दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को झुलसाने लगी हैं, वहीं रात का तापमान भी लगातार बढ़ने से राहत नहीं मिल पा रही। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार और रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। जिले में गर्मी इतनी तेज है कि अब दिन के साथ-साथ रात में भी लू का असर महसूस किया जा रहा है। वर्तमान में भीषण गर्मी के चलते जनजीवन…
– सर्वोदय समिति ने सुरपुरा में लगवाई सार्वजनिक प्याऊ भिण्ड, 27 अप्रैल। सर्वोदय संत लल्लूदद्दा जनसेवा समिति हमीरापुरा के तत्वाधान में सुरपुरा स्थित कमलेश दुबे मार्केट में निशुल्क सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य सुभाष बौहरे की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में संस्था सचिव पहलवान सिंह भदौरिया ने कहा कि इनदिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी के चलते लोगों को पानी की अधिक आवश्यकता होती है। पानी समय पर न मिले तो लू लगने, घबराहट, चक्कर आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए समिति ने सुरपुरा में सार्वजनिक प्याऊ…
– समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 27 अप्रैल। समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने सीएम हेल्पलाइन पर विशेष फोकस किया। विभागवार लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा के बाद उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। अधिक दिनों से लंबित शिकायतों को…
भिण्ड, 27 अप्रैल। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत के निर्देशन में शहर कोतवाली थाना प्रभारी बृजेन्द्र सेंगर के नेतृत्व में पूरे शहर में हेलमेट अनिवार्यता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर चेकिंग लगाकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को रोका और सख्त हिदायत दी। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए छोटे-छोटे स्लोगन वाले पोस्टर भी लगाए गए, जिन पर लिखा था- मत समझो मजबूरी, हेलमेट है जरूरी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद युवाओं,…
भिण्ड, 27 अप्रैल। जैसा कि हम सभी जानते हैं, भीषण गर्मी का आगाज हो चुका है और इस तपती धूप में हमारे आस-पास रहने वाले पशु-पक्षी हमारे संरक्षण के मोहताज हैं। इसी भावना के साथ, एकादशी के पावन अवसर पर परमार्थ महिला सत्संग द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पक्षियों और पशुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई। समाजसेवी महिमा चौहान ने राम की चिड़िया राम का खेत, खाओ चिड़िया भर-भर पेट जैसे सुंदर और भावपूर्ण स्लोगन के माध्यम से जन-जन तक यह संदेश पहुंचाया। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है इस भीषण गर्मी में अपने…

